मारपीट मामले में चार सिपाहियों पर प्राथमिकी

बहादुरपुर : बीएमपी 13 में एटीएम से पैसा निकालने को लेकर हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को दोनों पक्ष से बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिलावरपुर पंचायत निवासी रामऔतार यादव के पुत्र राम कुमार यादव के आवेदन पर बीएमपी 13 के सिपाही मोहन झा, श्री झा, राजू रंजन चौधरी समेत 50-60 […]
बहादुरपुर : बीएमपी 13 में एटीएम से पैसा निकालने को लेकर हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को दोनों पक्ष से बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिलावरपुर पंचायत निवासी रामऔतार यादव के पुत्र राम कुमार यादव के आवेदन पर बीएमपी 13 के सिपाही मोहन झा, श्री झा, राजू रंजन चौधरी समेत 50-60 लोगों को नामजद किया गया है. दूसरी ओर बीएमपी 13 के मेस के मुंशी मधुबनी जिला के रहुआ संग्राम गांव निवासी पशुपति झा के आवेदन पर पवन कुमार महतो एवं 50-60 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है.
उधर बीएमपी 13 के जवानों द्वारा कैंपस से बाहर निकालकर आम लोगों के साथ मारपीट को लेकर सिपाहियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. बीएमपी 13 के प्रभारी समादेष्टा भाष्कर रंजन ने 12 सिपाही से स्पष्टीकरण पूछा है. इसमें बीएमपी के चार हवलदार व अन्य सिपाही शामिल हैं. घटना की जांच रिपोर्ट भी मांगी गयी है. रिपोर्ट मिलने पर संबंधित सिपाहियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तनाव है. थाना अध्यक्ष राजनारायण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे व मामले को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




