मिथिला के धरोहर थे नीलांबर व ललित बाबू

Published at :04 Jan 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
मिथिला के धरोहर थे नीलांबर व ललित बाबू

श्रद्धांजलि. चित्र पर माल्यार्पण ललित नारायण मिश्र व नीलांबरचौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी. दोनों नेताओं के योगदान को किया स्मरण दरभंगा : बिहार सरकार के पूर्व विधान परिषद सदस्य व शिक्षाविद डॉ. नीलाम्बर चौधरी की 83वीं जयंती व भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की 42वीं पुण्यतिथि पर […]

विज्ञापन

श्रद्धांजलि. चित्र पर माल्यार्पण

ललित नारायण मिश्र व नीलांबरचौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी.
दोनों नेताओं के योगदान को किया स्मरण
दरभंगा : बिहार सरकार के पूर्व विधान परिषद सदस्य व शिक्षाविद डॉ. नीलाम्बर चौधरी की 83वीं जयंती व भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र की 42वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी के नेतृत्व में इन दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने इन दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला. जिला प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि स्व. नीलाम्बर बाबू व ललित बाबू कांग्रेस के धरोहर थे. इन महापुरुषों ने अपने कार्यकाल में बिहार व मिथिला के विकास में अहम भूमिका निभाई. मिथिला के लोग इन्हें कभी भी नहीं भुला पाएंगे. आज हम सब इनके द्वारा बताये रस्ते पर चलकर लोगों की सच्ची सेवा करने का संकल्प लें. श्रद्धांजलि देने वालों में परमानंद झा, पंकज चौधरी, कन्हैया झा, जयशंकर चौधरी, उदित नारायण चौधरी, हशमत अली, विजयकांत चौधरी, रतिकांत झा, महादेव पासवान, अशोक पासवान, गुलाम शाहिद, नरेश ठाकुर, राजकुमार पासवान, सुनील चौधरी, गणेश सिंह, सुशील कुमार सिंह आदि ने प्रमुख थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन