जिले में खुले 265 धान क्रय केंद्र, हुआ सत्यापन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिला में धान की खरीददारी को लेकर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने की. कांफ्रेंस हॉल में डीएम ने बताया कि जिला में 265 क्रय केंद्र खुल चुका है. इसमें अलीनगर प्रखंड के कई चयनित किसानों से धान की खरीद […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिला में धान की खरीददारी को लेकर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने की.
कांफ्रेंस हॉल में डीएम ने बताया कि जिला में 265 क्रय केंद्र खुल चुका है. इसमें अलीनगर प्रखंड के कई चयनित किसानों से धान की खरीद हुई है. 10 राइस मिलरों का भौतिक सत्यापन हो चुहा है.
शेष मिलों का सत्यापन कार्य चल रहा है. बैठक में प्रधान सचिव ने बताया कि बटाइदारों से भी धान की खरीद की जानी है. जो किसान निबंधन से वंचित हैं उनमें जागरुकता लाने के लिए प्रचार प्रसार में तेजी लाने का उन्होंने निर्देश दिया.बैठक में डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह, डीडीसी विवेकानंद झा, डीएसओ रामबाबू कुमार, एसएसफी प्रबंधक प्रमोद कुमार पाठक, डीसीओ अरुण कुमार, सहकारिता बैंक प्रबंधक धनंजय कुमार सहित जिला के कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










