सिंहवाड़ा में बाइक से गिर कर चार लोग जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

कुत्ता के दौड़ाने से बिगड़ा बाइक का संतुलन सिंहवाड़ा : दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में कराया गया. सोमवार की सुबह दरभंगा- मुजफ्फरपुर फोरलेन पर मानसरोवर होटल के निकट दो बाइक सवार दरभंगा बेंता निवासी सुनील कुमार की पुत्री शिवांगी कुमारी एवं पटना निवासी विजय झा […]
विज्ञापन
कुत्ता के दौड़ाने से बिगड़ा बाइक का संतुलन
सिंहवाड़ा : दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में कराया गया. सोमवार की सुबह दरभंगा- मुजफ्फरपुर फोरलेन पर मानसरोवर होटल के निकट दो बाइक सवार दरभंगा बेंता निवासी सुनील कुमार की पुत्री शिवांगी कुमारी एवं पटना निवासी विजय झा का पुत्र शक्ति कुमार बाइक से गिरकर जख्मी हो गये. सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी भेज दिया. वे दोनों दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे. वहीं इंटर की छात्रा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कोरौनी निवासी अली मोहम्मद की पुत्री शमा परवीन एवं मो. मुन्ना की पुत्री नगमा परवीन बाइक से गिरकर जख्मी हो गयी. दोनों जख्मियों का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में कराया गया. जानकारी के अनुसार वह इंटर का फार्म भरने के लिए एमबीडी कॉलेज रामपुरा जा रही थी. इसी क्रम में कॉलेज के निकट ही एक कुता पीछे से दौरा. इसी आपाधापी में दोनों बाइक से गिर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










