लालबाग क्लब ने जय श्यामा माई को हराया

दरभंगा : मिर्जापुर गौशाला परिसर में चल रहे यूनिक कलब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लालबाग क्रिकेट क्लब ने जय श्यामा माई क्रिकेट क्लब को 19 रनों से हराकर एसआरपी कप पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये लालबाग की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 106 रन बनाये. इसमें […]
दरभंगा : मिर्जापुर गौशाला परिसर में चल रहे यूनिक कलब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लालबाग क्रिकेट क्लब ने जय श्यामा माई क्रिकेट क्लब को 19 रनों से हराकर एसआरपी कप पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये लालबाग की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 106 रन बनाये. इसमें अनीस 20, बॉबी 16 व राहुल 13 रनों का योगदान दिया. जय श्यामा माई की ओर से गेंदबाज राजीव व इंद्रजीत ने 2-2 विकेट झटके. जवाब में खेलने उतरी जय श्यामा माई की टीम 20वें ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. श्यामा माई की ओर से अमित 16, इंद्रजीत 12 व ऋषभ ने 13 रनों का योगदान दिया.
लालबाग की ओर से सन्नी व विक्रम 3-3 व साजन ने 2 विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के विक्रम को दिया गया. फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया. वहीं विजेता टीम को दस हजार व उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया. जबकि टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जय श्यामा माई के राजीव व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया. वहीं बेस्ट कीपर का पुश्रस्कार हाशमी स्पोटर्स क्लब के आयुष को दिया गया. वहीं मैन ऑफ द सीरिज जय श्यामा माई के मिंटू को और स्व़ आदित्य नाथ झा स्मृति शिल्ड उभरते हुये खिलाड़ी हाशमी स्पोटर्स के आयुष को प्रदान किया गया. समिति के सचिव अविनाश कुमार झा ने बताया कि फाइनल मैच का उद्घाटन 31 जनवरी की रात नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी व वार्ड पार्षद चंदा झा ने किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिला मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीती रंजन दास मौजूद थे. बताया कि उद्घाटन समारोह के बाद फाइनल मैच का पहला इनिंग हुआ. लेकिन अचानक कोहरा लग जाने के कारण मैच रद्द कर दिया गया था. टूर्नामेंट की सफलता पर अध्यक्ष सुमित कुमार झा, आयोजक मुरली झा, सचिव अविनाश झा, सदस्य विकाश मिश्रा, वैभव राज, विलाश झा, रतीश कुमार ने दर्शकों का आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










