कोर्ट के नर्णिय पर जतायी खुशी

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट के नर्णिय पर जतायी खुशी

कोर्ट के निर्णय पर जतायी खुशी दरभंगा : डिग्री विवाद को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले में लनामिवि कुलपति डा. साकेत कुशवाहा को क्लिन चिट मिलने पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है. विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा. बैद्यनाथ चौधरी ने डिग्री को कोर्ट के द्वारा सही मानने पर हर्ष व्यक्त करते […]

विज्ञापन

कोर्ट के निर्णय पर जतायी खुशी दरभंगा : डिग्री विवाद को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले में लनामिवि कुलपति डा. साकेत कुशवाहा को क्लिन चिट मिलने पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है. विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा. बैद्यनाथ चौधरी ने डिग्री को कोर्ट के द्वारा सही मानने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति को मिथिला की परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया. मौके पर डा. अजित चौधरी, डा. अरविंद कुमार झा, डा. रतन कुमार चौधरी, उदयकांत मिश्र, मोहन मिश्र, चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, डा. गितेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों मौजूद थे. वहीं लनामिवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी कल्याण महासंघ के महामंत्री दशरथ कुमार ने इसपर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि न्याय पसंद लोगों में खुशी का माहौल है. वहीं छात्र समागम के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मो कलाम की अध्यक्षता में लालबाग में बैठक हुई. इसमें तारिकुर्रहमान, नजीफुर्रहमान, नेजामुल होदा, असलम, शेखर कुमार झा, वसीउल्लाह अंसारी, हरेकृष्ण प्रसाद सहित कई अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन