बाजार समिति में शफ्टि होगी टावर के आसपास की फल दुकानें

दरभंगा : टावर पर बेतरतीब ढंग से लगी फल दुकानें. दरभंगा. दरभंगा टावर सहित आसपास की सभी फल दुकानों को वहां से हटाकर शिवधारा स्थित बाजार समिति में स्थानांतरित किया जायेगा. डीएम बाला मुरूगन डी ने सदर एसडीओ को इसे लेकर शीघ्र अनुपालन संबंधी प्रस्ताव के साथ-साथ क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया है. गत 2 […]
दरभंगा : टावर पर बेतरतीब ढंग से लगी फल दुकानें. दरभंगा. दरभंगा टावर सहित आसपास की सभी फल दुकानों को वहां से हटाकर शिवधारा स्थित बाजार समिति में स्थानांतरित किया जायेगा. डीएम बाला मुरूगन डी ने सदर एसडीओ को इसे लेकर शीघ्र अनुपालन संबंधी प्रस्ताव के साथ-साथ क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया है. गत 2 जनवरी को डीएम ने शहर की यातायात व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं अतिक्रमण हटाये जाने से संबंधित सभी विभागों के साथ की गयी बैठक में उक्त निर्देश दिया.
डीएम ने सभी वेंडिंग जोन को लाल रंग से चिन्हित करवाने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया ताकि कोई दुकानदार उस निशान के आगे अपनी दुकान न लगावें. उन्होंने इसके लिए स्थानीय थानाध्यक्ष को इसकी सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया.
जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर आयुक्त महेंद्र कुमार की पहल के बाद भी जिला प्रशासन ने दरभंगा टावर एवं उसके आसपास की फल दुकानों को शिवधारा में शिफ्ट कराने की पहल की थी. इसके लिए डीएम के निर्देश पर नगर निगम में नगर आयुक्त, सदर एसडीओ एवं एसडीपीओ के साथ फल विक्रेताओं की बैठक भी हुई थी. जिला प्रशासन ने सदर एसडीओ सह बाजार समिति के सचिव को बाजार समिति परिसर में फल दुकानदारों को दुकान एवं गोदाम आवंटित करने का निर्देश दिया था.
इसके लिए कई थोक फल विक्रेता तैयार भी थे. लेकिन पता नहीं क्यों उसका क्रियान्वयन अबतक नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार शहर के अधिकांश थोक फल विक्रेताओं की शिकायत है कि वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के तहत जम्मु-कश्मीर सहित अन्य प्रदेशों से आये फल लदे ट्रकों को शहर के बाहर सुबह से देर रात तक रोक देने के कारण अधिकांश ट्रक चालक यहां आने को तैयार नहीं होते.
इतना ही नहीं, तीन दिनों तक लगातार पैकिंग के कारण 30 से 40 फीसदी फल भी खराब हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में अब देखना है कि डीएम के आदेश को कितने दिनों में प्रशासन इसका क्रियान्वयन करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










