पीडीएस डीलरों को लाइसेंस कब?

Published at :12 Jan 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस डीलरों को लाइसेंस कब?

दरभंंगा़ : चार माह बाद भी जनवितरण विक्रेताओं की रिक्तियों के विरुद्ध दिये गये आवेदनों की जांच पूरी नहीं हो सकी है. जांच का कार्य पूरा नहीं होने से बहाली प्रक्रिया लंबित है. मामला सदर अनुमंडल क्षेत्र के शहर समेत दस प्रखंडों में रिक्त 644 जनवितरण विक्रेताओं की बहाली से जुड़ा है. हालात ऐसे हैं […]

विज्ञापन

दरभंंगा़ : चार माह बाद भी जनवितरण विक्रेताओं की रिक्तियों के विरुद्ध दिये गये आवेदनों की जांच पूरी नहीं हो सकी है. जांच का कार्य पूरा नहीं होने से बहाली प्रक्रिया लंबित है. मामला सदर अनुमंडल क्षेत्र के शहर समेत दस प्रखंडों में रिक्त 644 जनवितरण विक्रेताओं की बहाली से जुड़ा है. हालात ऐसे हैं कि शहरी क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी प्रखंडों में जांच प्रक्रिया लंबित है. हालांकि सदर एसडीएम डा. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने शीघ्र जांच प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि समूचे क्षेत्र में 3296 आवेदकों ने अपना आवेदन पत्र जमा किये हैं.

शहरी क्षेत्र मेें जांच प्रक्रिया हो चुकी पूरी
शहरी क्षेत्र मंे रिक्त 61 पदों के विरुद्ध कुल 151 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त 2015 तक चली थी. कार्यालय सूत्रों के मुताबिक जांच के लिए नियुक्त किये गये अधिकारी ने आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट कर दिया है. इसमें आवेदन पत्रों की जांच, दुकान के लिए दी गयी भूमि अथवा मकान की जांच, जाति व आय आदि के बारे में जांच करायी गयी है. ऐेसे में इन जांच रिपोर्ट के आधार पर नये पीडीएस डीलरों की बहाली होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन