सरगना समेत सहनी गिरोह के दो डकैत धराये

सरगना समेत सहनी गिरोह के दो डकैत धराये पैरवी करने पहुंचे मुजफ्फरपुर के नेता भी गिरफ्तार कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश फोटो संख्या- 15परिचय- गिरफ्तार अपराधी के साथ सिटी एसपी हरकिशोर राय व डीएसपी दिलनवाज अहमद. दरभंगा. अंतर्जिला डकैती गिरोह के सरगना सहित दो सदस्यों को दबोचने में जिला पुलिस ने सोमवार […]
सरगना समेत सहनी गिरोह के दो डकैत धराये पैरवी करने पहुंचे मुजफ्फरपुर के नेता भी गिरफ्तार कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश फोटो संख्या- 15परिचय- गिरफ्तार अपराधी के साथ सिटी एसपी हरकिशोर राय व डीएसपी दिलनवाज अहमद. दरभंगा. अंतर्जिला डकैती गिरोह के सरगना सहित दो सदस्यों को दबोचने में जिला पुलिस ने सोमवार को कामयाबी हासिल की. इसके साथ ही इन अपराधियों का पैरवी करने पहुंचे एक नेताजी भी गिरफ्तार कर लिये गये. सिटी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व मनीगाछी थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते हुए कुछ अपराधी गिरफ्तार किये गये थे. उस समय इस गिरोह का सरगना कुछ अन्य अपराधियों के साथ फरार होने में कामयाब हो गया था. पुलिस इनकी टोह में लगी हुई थी. यह गिरोह सहनी गिरोह के नाम से कुख्यात है. यह दोनों भी डकैती की योजना बनाने के समय मौजूद थे. इनकी फरारी के बाद से ही खोज में पुलिस लगी थी. गुप्त सूचना मिलते ही दोनों को मोरो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. इसमें मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के सरमनी चौक निवासी भल्लू सहनी का पुत्र लालू सहनी तथा कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया निवासी मनचुन कामती का पुत्र अमित कुमार शामिल है. श्री राय ने बताया कि लालू एक कुख्यात अपराधी है. यह इस गैंग का लीडर है. कई कांडों का अभियुक्त है. मनीगाछी थाना कांड संख्या 285/15 में फरार है. सिटी एसपी ने बताया कि यह गिरोह हथियार से लैस रहता है. मौके लगते ही डकैती किया नहीं तो सड़क किनारे लगी पेड़ को काटकर बेच देता है. मोरो क्षेत्र में भी पेड़ काटने की तैयारी में लगा हुआ था. गुप्त सूचना मिलते ही गिरफ्त में ले लिया गया. नेताजी को भारी पड़ गयी पैरवीएएसपी सह सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कुख्यात शातिर लालू के पैरवीकार के रूप में पहुंचे एक नेताजी मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र शफीर्दुनपुर निवासी हरिकृष्ण चौधरी के पुत्र दिलीप चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वे एक पुलिस अधिकारी को 45 हजार रुपया रिश्वत देने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने रुपया को भी जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










