\\\\टं३३ी१त्र/ू/रपांचवीं बार जिलाध्यक्ष बने रामनरेश

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रपांचवीं बार जिलाध्यक्ष बने रामनरेश \\\\टं३३ी१त्र/रराजद जिलाध्यक्ष के चुनाव में बनी सर्वसम्मति फोटो संख्या- 12परिचय- कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से लदा राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव दरभंगा : लगातार पांचवी बार राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष पद पर रामनरेश यादव का चयन सर्वसम्मति से हुआ. राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव के क्रम में मंगलवार को […]
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रपांचवीं बार जिलाध्यक्ष बने रामनरेश \\\\टं३३ी१त्र/रराजद जिलाध्यक्ष के चुनाव में बनी सर्वसम्मति फोटो संख्या- 12परिचय- कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से लदा राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव दरभंगा : लगातार पांचवी बार राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष पद पर रामनरेश यादव का चयन सर्वसम्मति से हुआ. राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव के क्रम में मंगलवार को निर्धारित जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहिन एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक हरेकृष्ण यादव ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव किया. इसपर उपस्थित 10 प्रखंडों के अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया. इसके बाद उनको जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किये जाने की घोषणा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की. इसके बाद तो कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया और अबीर-गुलाल उड़ाये. दूसरी ओर इनके विरोधी माने जा रहे रामचंद्र यादव के तेवर मंगलवार को नरम थे. माना जा रहा है कि उन्हें राजद के कई वरीय सदस्यों से जिलाध्यक्ष पद का दावेदार नहीं बनने पर समझाने-बुझाने का काम किया. चुनाव स्थल पर पहुंचने के पूर्व भी कई वरिष्ठ सदस्यों ने उनपर विरोध न करने पर पहल की. जिसका परिणाम चुनाव के दौरान दिखा और आम सहमति से लगातार पांचवीं बार जिलाध्यक्ष पद पर रामनदेश यादव ने कब्जा जमाया. चुनाव के दौरान राजद प्रतिनिधि सुभाष महतो, गंगाराम यादव गोप, राजा पासवान, राजेंद्र प्रसाद यादव, राशिद जमाल, जिप सदस्य जमाल अतहर रूमी, कलीमुद्दीन राही, मो कलाम, शिवशंकर यादव,अशोक कुमार यादव, गायत्री यादव, अमरेश यादव, विष्णुचंद्र पप्पू, रामनरेश यादव, इंद्रमोहन सिंह, उदयशंकर चौधरी, चंद्रबली यादव, उपेंद्र मुखिया सहित प्रखंडों के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे. कार्यकर्ताआंे और पार्टी के बीच का सेतु हूं : रामनरेश दरभंगा : नव निर्वाचित राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने अपने चयन पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया है. प्रभात खबर से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि लगातार पांचवीं बार सर्वसम्मति से मुझे जिलाध्यक्ष बनाना कार्यकर्ताओं का प्यार -स्नेह है. मैं हमेशा पार्टी लाइन पर कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद करता रहा हूं, जब विपक्ष में था तब भी, अब सत्ता में हूं तो जिम्मेवारी बढ़ गयी है. हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता, गरीब-गुरबों के न्याय की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है. मैं भी संगठन को और मजबूत बनानेका संकल्प दुहराता हूं. मैं कार्यकर्ताओं और पार्टी के बीच सेतु का काम करता हूं, यह हमारा कर्त्तव्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










