खेल पेज के लिए ......पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा पूर्वांचल व फकीर मोहन की टीम

Published at :29 Dec 2015 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
खेल पेज के लिए ......पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा पूर्वांचल व फकीर मोहन की टीम

खेल पेज के लिए ……पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा पूर्वांचल व फकीर मोहन की टीम फाइनल मैच आज तीसरे व चौथे स्थान के लिए भिड़ेंगे बिहार और रांची की टीम फोटो संख्या- 01परिचय- मैच का आनंद लेते प्रतिकुलति सैयद मुमताजुद्दीन व अन्य अधिकारीगण फोटो संख्या- 02परिचय- खेल के दौरान रन के लिए […]

विज्ञापन

खेल पेज के लिए ……पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा पूर्वांचल व फकीर मोहन की टीम फाइनल मैच आज तीसरे व चौथे स्थान के लिए भिड़ेंगे बिहार और रांची की टीम फोटो संख्या- 01परिचय- मैच का आनंद लेते प्रतिकुलति सैयद मुमताजुद्दीन व अन्य अधिकारीगण फोटो संख्या- 02परिचय- खेल के दौरान रन के लिए दौड़ लगाते फकीर मोहन विवि के बल्लेबाजफोटो संख्या- 03परिचय- जीतने पर खुशी का इजहार करते फकीर मोहन विवि के खिलाड़ी दरभंगा : पूर्वांचल विश्वविद्यालय और फकीर मोहन विश्वविद्यालय टीम का फाइनल मैच ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नागेंद्र झा स्टेडियम में 30 दिसंबर को खेला जायेगा. मंगलवार को सेमीफाइनल मैंच में गत प्रतियोगिता के विजेता पूर्वांचल विवि ने रांची विवि को हराकर फाइनल में पहुंचा है. जबकि विश्वविद्यालय के तीसरे मैदान में आयोजित मैच में फकीर मोहन विश्वविद्यालय ने कड़े मुकाबले में बिहार विश्वविद्यालय को पराजित कर पहली बार फाइनल में जगह बनायी है. इधर तीसरे व चौथे स्थान के लिए विश्वविद्यालय के ग्राउंड तीन में मैच होगी. यह मैच बिहार विश्वविद्यालय बनाम रांची विश्वविद्यालय के बीच होगी. मैदान एक पर आयोजित मैच में पूर्वांचल विवि ने रांची विवि को 80 रनों से हरा दिया. इसके पूर्व पूर्वांचल की टीम ने 43.5 ओवरों में 269 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. राहुल यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों की महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली. उन्होंने 122 रन 87 गेंदों में पूरा किया. 17 चौके और चार छक्कों की झड़ी लगा दी. आशुतोष यादव दो चौकों की सहायता से 46 रन व यशवंत यादव ने 25 रन बनाया. रांची विवि के गेंदबाज विवेक आनंद ने पांच विकेट चटकाये. परितेष ने 3 और कार्तिक ने 1 विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी रांची विवि की टीम ने 39.1 ओवर में 189 रन ही बना सकी. ऋषभ कार्तिक का 51 रन टीम को जीत नहीं दिला पायी. रीतेश ने 3 चौकों की सहायता से 38 रन बनाया. पूर्वांचल टीम के गेंदबाज राम शरीक व राहुल ने दो-दो, अमनदीप ने तीन तथा शंभु ने एक विकेट लेकर रांची के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. फकीर मोहन विवि ने बिहार विवि को हराया विवि के मैदान तीन पर आयोजित सेमीफाइनल में बिहार विश्वविद्यालय की टीम ने 31.5 ओवरों में दस विकेट खोकर 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसमें यश मेहता ने चार चौकों और एक छक्का की सहायता से 27 रन बनाया. कप्तान निशांत प्रकाश ने तीन चौकों की सहायता से 22 रनों की पारी खेली. फकीर मोहन के गेंदबाज एस मोहंती और के मोहंती ने क्रमश: 3-3 विकेट लिये. वहीं ए चक्रवर्ती और शोभन रथ ने एक विकेट चटकाया. इस तरह बिहार विवि के टीम के बल्लेबाजों को गेंदबाजों के सामने नतमस्तक होना पड़ा. जवाब में खेलने उतरी फकीर मोहन विवि की टीम ने कड़े मुकाबले में 30.5 ओवरों में सात विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया. कप्तान रोनाल्ड दास ने 11 चौके और 1 छक्का की सहायता से 71 रन की आक्रामक बल्लेबाजी की. राकेश प्रधान ने तीन चौकों की सहायता से 19 रन और दिव्या ने दो चौकों की सहायता से 17 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. बिहार विवि के गेंदबाज एफ गनी ने दो, अफान मेनन 4 और अमित छावरा ने एक विकेट झटके. इस तरह फकीर मोहन ने बिहार विश्वविद्यालय टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन