सरकार को बदनाम करने के लिए की घटना

Published at :29 Dec 2015 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार को बदनाम करने के लिए की घटना

बहेड़ी : 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पायी है कि प्रमुख मुन्नी देवी संतोष झा की सगी बहन है या नहीं. हालांकि गया जेल में बंद संतोष झा के बदले पुलिस ने मुन्नी […]

विज्ञापन

बहेड़ी : 26 दिसंबर को दो इंजीनियरों के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पायी है कि प्रमुख मुन्नी देवी संतोष झा की सगी बहन है या नहीं. हालांकि गया जेल में बंद संतोष झा के बदले पुलिस ने मुन्नी देवी के पति को निशाने पर ले लिया है.

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मौजूदगी के बाद से संजय लाल देव फरार हैं. स्थानीय मुखिया व राजद नेता अरुण यादव ने कहा कि पुलिस अभी तक हवा में तीर चला रही है. ठोस नतीजे सामने नहीं आने पर वे सड़क जाम करेंगे. महागंठबंधन के रामविलास यादव, गंगा प्रसाद सिंह, चानों देवी, पवन यादव, उपेन्द्र यादव, रामविलास मंडल, कमलेश मंडल आदि ने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन