पुलिस करायेगी मुन्नी देवी व अपराधी संतोष झा के रिश्ते की जांच

Published at :29 Dec 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस करायेगी मुन्नी देवी व अपराधी संतोष झा के रिश्ते की जांच

बहेड़ी पश्चिम के पंसस ने मार्च में किया था अनशन मुन्नी देवी के बारे में कहा था वह है संतोष की बहन बहेड़ी : प्रमुख मुन्नी देवी गया जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष झा की बहन है या नहीं, इसे सुलझाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. एसएसपी ने इंजीनियर दोहरे […]

विज्ञापन

बहेड़ी पश्चिम के पंसस ने मार्च में किया था अनशन

मुन्नी देवी के बारे में कहा था वह है संतोष की बहन
बहेड़ी : प्रमुख मुन्नी देवी गया जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष झा की बहन है या नहीं, इसे सुलझाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. एसएसपी ने इंजीनियर दोहरे हत्या कांड में बुलाई गयी प्रेस कान्फ्रेंस में इसी बात की ओर इशारा किया.
उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी, संतोष झा की बहन है कि नहीं इसकी जांच की जा रही है.
इधर, पुलिस ने मुन्नी के रिस्ते के देवर पिंटु की गिरफ्तारी दिखा दिया तथा मुन्नी के पति संजय लाल देव की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में छापेमारी कर रही है. हकीकत यह है कि मुन्नी देवी अतिपिछड़ा वर्ग के कोटे से प्रखंड प्रमुख है.
प्रमुख मुन्नी देवी ने बताया आरोप को झूठा
इस बीच प्रमुख मुन्नी देवी ने भी अपने आप को एपीएम थाना के मनोरथा गांव के लालबाबू लाल देव की बेटी होने सहित अन्य प्रमाण पत्र भी प्रशासन को उपलब्ध करा दिया था.
जिसमें उसने अपनी जन्म तिथि तीन नवम्बर 1985 है. शिवराम गांव के संजय लाल देव से विवाह की तिथि 02 मई 2007 दर्शाया है. इसको लेकर उन्होंने सभी प्रमाण पत्र प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है. इस तरह मामला अब भी जिंदा ही है. बहरहाल इंजीनियर हत्याकांड के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन