भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नीतीश का पुतला

Published at :28 Dec 2015 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नीतीश का पुतला

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नीतीश का पुतला दरभंगा : भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को मिर्जापुर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंककर दो दिन पूर्व हुई अभियंताओं की हत्या का विरोध जताया गया. इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओ ंने इसे पुलिसिया लापरवाही और सरकार की अनदेखी का परिणाम […]

विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नीतीश का पुतला दरभंगा : भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को मिर्जापुर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंककर दो दिन पूर्व हुई अभियंताओं की हत्या का विरोध जताया गया. इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओ ंने इसे पुलिसिया लापरवाही और सरकार की अनदेखी का परिणाम बताया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंद किशोर झा बेचन कर रहे थे. इस मौके पर लहेरियासराय नगर अध्यक्ष गोपाल झा, अमित महथा, मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजू सिंह ने भी संबोधित किया. नीतीश व केजरीवाल का फूंका पुतला दरभंगा : दरभंगा टावर चौक पर भाजपा युवा मोर्चा नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री के नेतृत्व में नीतीश कुमार एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर विरोध जताया. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बालेंद्र झा बालाजी, गिरिधर गोपाल ने भाजपा से निष्कासित सांसद कीर्ति आजाद एवं नरेंद्र मोदी को कायर और मनोरोगी करने वाले अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया. कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सादाब अंजूम, मजदूर मोर्चा के लवली झा, गोपाल कश्यप, हजारी राय, जयंत मिश्रा, गोपी भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन