किसानों को बोनस दें सरकार

Published at :28 Dec 2015 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को बोनस दें सरकार

किसानों को बोनस दें सरकार दरभंगा : बिहार सरकार धान क्रय पर किसानों को बोनस देने की घोषणा करे नहीं तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगें. यह बातें सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित धरना के दौरान वक्ताओ ंने कही. समाहरणालय के धरनास्थल पर आयोजित सभा में नगर विधायक संजय सरावगी […]

विज्ञापन

किसानों को बोनस दें सरकार दरभंगा : बिहार सरकार धान क्रय पर किसानों को बोनस देने की घोषणा करे नहीं तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगें. यह बातें सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित धरना के दौरान वक्ताओ ंने कही. समाहरणालय के धरनास्थल पर आयोजित सभा में नगर विधायक संजय सरावगी ने धान क्रय हेतु बोनस कम से कम पांच सौ रुपया करने, पंचायतों में पैक्स के माध्यम से धान क्रय करने आदि मुद्दों पर चर्चा की. बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने मंागे नहीं माने जाने पर किसानहित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की बात कही.भाजपा नेता डा. मुरारी मोहन झा ने बिहार सरकार पर किसानों के साथ मजाक करने से परहेज करते हुए उन्हें उचित समर्थन मूल्य देने की मांग की. पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव नेकहा कि आज भी पैक्सों में पिछले साल का धान सड़ रहा है और वर्तमान में किसान सात सौ प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने को विवश हैं. सरकार किसानों के हित में नहीं सोचती. धरना रामकुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई. मंच संचालन नगर अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने किया. कार्यक्रम में अरूण सिंह, रामचंद्र साह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, शुभंकर सिंह, संजीव साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन