परिचारिका संघ की हुई आमसभा

परिचारिका संघ की हुई आमसभादरभंगा . डीएमसीएच के परिचारिका संघ गोपगुट विशेष इकाई की आमसभा रविवार को सिस्टर्स क्वार्टर परिसर में रेणु कुमारी-पांच की अध्यक्षता में हुई. आमसभा में परिचारिकाओं ने अपनी एकजुटता को कायम रखने की बात दुहराते हुए कहा कि सात महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे […]
परिचारिका संघ की हुई आमसभादरभंगा . डीएमसीएच के परिचारिका संघ गोपगुट विशेष इकाई की आमसभा रविवार को सिस्टर्स क्वार्टर परिसर में रेणु कुमारी-पांच की अध्यक्षता में हुई. आमसभा में परिचारिकाओं ने अपनी एकजुटता को कायम रखने की बात दुहराते हुए कहा कि सात महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे तंगहाली में जी रहे हैं. 24 घंटे डे-नाइट ड्यूटी करनेवाली परिचारिकाओं की आवासन की व्यवस्था नहीं है. बाहर रह रहीं परिचारिकाओं पर मकान मालिक का दवाब है, बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा. सभा में परिचारिकाओं ने कहा कि कर्मचारी विरोधी संगठन न्यू नर्सेस हॉस्टल के आवासीय परिसर से परिचारिकाओं को निकालने के लिए प्रयासरत है, यह दुख की बात है. उन्होंने आवास आवंटन के लिए दिये गये आवेदन पर भी कोई कार्रवाई नहीं किये जाने की निंदा की. सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लंबित वेतन भुगतान, हॉस्टल आवंटन सहित सात सूत्री मांगो ंपर एक सप्ताह के भीतर विचार नहीं किये जाने पर अधीक्षक कार्यालय के समक्ष 28 दिसंबर से धरना दिया जायेगा. इस आशय का पत्र अस्पताल प्रबंधन को भी दे दिया जायेगा. सभा में कविता कुमारी, संघ की मंत्री विजय लक्ष्मी, वीणा, सुषमा, प्रीति, दीक्षा, विमला, मनीषा, अंजली, उषा, मंजू आदि ने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










