जंकशन पर मारपीट के मामले की जांच को पहुंचे दो वरीय अधिकारी

दरभंगा : सहायक लोको पायलट व आरपीएफ के बीच हुई मारपीट मामले की जांच करने आरपीएफ के दो वरीय पदाधिकारी जंकशन पहुंचे. शनिवार की देर शाम यहां पहंुचे समस्तीपुर रेल मंडल के असिस्टेंट कमांडेंट सह प्रभारी कमांडेंट एके नायक व पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर से पहुंचे एसी व्यास मुनि सिंह ने इस मामले की […]
दरभंगा : सहायक लोको पायलट व आरपीएफ के बीच हुई मारपीट मामले की जांच करने आरपीएफ के दो वरीय पदाधिकारी जंकशन पहुंचे. शनिवार की देर शाम यहां पहंुचे समस्तीपुर रेल मंडल के असिस्टेंट कमांडेंट सह प्रभारी कमांडेंट एके नायक व पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर से पहुंचे एसी व्यास मुनि सिंह ने इस मामले की जांच की.
इस दौरान आरपीएफ के सभी जवानों व अधिकारियों से अलग-अलग बयान लिया. उनके बयानों को कलमबंद किया. उल्लेखनीय है कि गत 18 दिसम्बर को पेशाव करने के मामलू बात के बाद सहायक लोको पायलट शिवशंकर महतो व आपरीएफ के मेजर आरएन पाण्डेय के बीच विवाद हो गया. इसमें दोनों के बीच हाथापाई हो गयी. बात बढ़ गयी.
पिटाई का आरोप लगा चालक ने बिहार संपर्क क्रांति चलाने से इंकार कर दिया. बाद में इसमें एसोसिएशन कूद पड़ा.
हंगामा शुरू हो गया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने को घेर लिया. पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इस बिगड़े हालात के बाद डीआरएम खुद पहुंचे और ट्रेन परिचालन बाधित होने के लिए दोषी सभी पर कार्रवाई करने की बात कही.
इसी आलोक में श्री नायक गत 11 बजे रात तक जंकशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर रहे. इसके बाद शनिवार की शाम फिर पहुंचे. जांच शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक जांच चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










