टाटा 407 की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

Updated at :18 Dec 2015 10:03 PM
विज्ञापन
टाटा 407 की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

टाटा 407 की ठोकर से बाइक सवार जख्मीकेवटी . दरभंगा-जयनगर मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के नवटोलिया टोला के समीप टाटा 407 की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र केवटी रनवे में भर्ती कराया. घायल की पहचान विस्फी थाना क्षेत्र के दुलहा गांव […]

विज्ञापन

टाटा 407 की ठोकर से बाइक सवार जख्मीकेवटी . दरभंगा-जयनगर मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के नवटोलिया टोला के समीप टाटा 407 की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र केवटी रनवे में भर्ती कराया. घायल की पहचान विस्फी थाना क्षेत्र के दुलहा गांव निवसी विकास कुमार झा के पुत्र मनीष कुमार झा के रूप में हुई. बताया जाता है कि मनीष कुमार झा (28) अपने पैशन प्रो मोटरसाइकिल से दरभंगा से घर लौट रहे थे. इसी बीच नवटोलिया के समीप विपरीत दिशा से आ रही टाटा 407 ने सामने से ठोकर मारकर बुरी तरह घायल हो गये. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. भाग रहे वाहन को हाजीपुर चौक पर लोगों ने खदेड़कर पकड़ा. वहीं मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी चालक वीरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन