तहसीलदार व जमादार करेंगे राजीव आवास का स्थल जांच

Updated at :18 Dec 2015 8:58 PM
विज्ञापन
तहसीलदार व जमादार करेंगे राजीव आवास का स्थल जांच

तहसीलदार व जमादार करेंगे राजीव आवास का स्थल जांचनगर आयुक्त ने गठित की टीम दरभंगा . राजीव आवास योजना के लिए जमा आवेदन की जांच के लिए नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने एक टीम गठित की है. शुक्रवार को राजीव आवास योजना के मुताबिक हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. नगर आयुक्त ने […]

विज्ञापन

तहसीलदार व जमादार करेंगे राजीव आवास का स्थल जांचनगर आयुक्त ने गठित की टीम दरभंगा . राजीव आवास योजना के लिए जमा आवेदन की जांच के लिए नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने एक टीम गठित की है. शुक्रवार को राजीव आवास योजना के मुताबिक हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. नगर आयुक्त ने वार्ड तहसीलदार एवं जमादार को अपने-अपने वार्डों के राजीव आवास योजना की सूची से संंबंधित लाभुकों का स्थल निरीक्षण के साथ उसकी जमीन संबंधी कागजात भी लेने को कहा है. इस जांच टीम की रिपोर्ट में उसके जमीन संबंधी कागजात एवं स्थल विवरणी दी जायेगी. इसके बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. ज्ञात हो कि 23 वार्डों के स्लम जोनों के लिए सरकार ने करीब 2000 यूनिट राजीव आवास की स्वीकृति दी है. बैठक में नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार, नगर अभियंता रतन किशोर, सहायक नगर अभियंता सऊद आलम, राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र सहित सभी कनीय अभियंता भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन