आरपीएफ कमांडेंट ने की पड़ताल

आरपीएफ कमांडेंट ने की पड़तालदरभंगा . आरपीएफ के प्रभारी कमांडेंट सह असिस्टेंट कमांडेंट अशोक नायक भी इस विवाद के बाद जंकशन पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के साथ ही आरोपित मेजर से भी पूछताछ की. पूरे मामले को समझने के बाद वे डीआरएम के साथ हो रही आक्रोशित रनिंग स्टाफ […]
आरपीएफ कमांडेंट ने की पड़तालदरभंगा . आरपीएफ के प्रभारी कमांडेंट सह असिस्टेंट कमांडेंट अशोक नायक भी इस विवाद के बाद जंकशन पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के साथ ही आरोपित मेजर से भी पूछताछ की. पूरे मामले को समझने के बाद वे डीआरएम के साथ हो रही आक्रोशित रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यों संग वार्ता में शामिल हुए. सनद रहे कि डीआरएम ने एक-एक कर सभी का पक्ष सुना. इस दौरान उनकी गलतियां भी सुझायी. कर्मी से मिलने अस्पताल पहुंचे डीआरएम दरभंगा . सभी पक्षों से पूछताछ करने तथा आक्रोशितों से वार्ता के पश्चात डीआरएम रेल अस्पताल पहुंचे. वहां भर्ती सहायक लोको पायलट शिवशंकर महतो का हालचाल लिया. उसके साथ हुई घटना के बाबत पूछताछ की. यूनियन ने लगायी आंदोलन पर मुहर दरभंगा. जंकशन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदर्शन कर रहे रेल कर्मियों के आंदोलन पर इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने अपनी मुहर लगा दी. सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुए विवाद के बाद हो रहे आंदोलन में यूनियन के प्रमुख नेता नजर नहीं आये. पथराव व लाठीचार्ज के बाद जब स्थिति संभली तब यूनियन के डीसी मिश्र नजर आये. रेल कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं किये जाने की बात कहते हुए इस आंदोलन पर अपने यूनियन की चादर लपेट दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










