विलासपुर, असम व सद्धिू-कान्हू विवि अगले चक्र में

Updated at :17 Dec 2015 8:26 PM
विज्ञापन
विलासपुर, असम व सद्धिू-कान्हू विवि अगले चक्र में

विलासपुर, असम व सिद्धू-कान्हू विवि अगले चक्र में अंतर विवि पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट शुरू फोटो संख्या- 03परिचय- लाइन में खड़े विभिन्न टीमों के खिलाड़ी फोटो संख्या- 04परिचय- शॉर्ट लगाते खिलाड़ी दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन गुरुवार को तीन मैच खेले गये. […]

विज्ञापन

विलासपुर, असम व सिद्धू-कान्हू विवि अगले चक्र में अंतर विवि पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट शुरू फोटो संख्या- 03परिचय- लाइन में खड़े विभिन्न टीमों के खिलाड़ी फोटो संख्या- 04परिचय- शॉर्ट लगाते खिलाड़ी दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन गुरुवार को तीन मैच खेले गये. ग्राउंड नंबर 01 पर विलासपुर विवि तथा नॉर्थ बंगाल विवि के बीच खेले गये एकतरफा मुकाबले में विलासपुर की टीम 8 विकेट से विजयी रही. विलासपुर के कप्तानने टॉस जीतकर पिच की नमी को देखते हुए पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. उनका यह निर्णय का लाभ उठाते हुए गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए नॉर्थ बंगाल की पूरी टीम को 25.3 ओवरों में 104 रनों पर ही सिमट दिया. बंगाल के एकमात्र बल्लेबाज ऋषभ ही गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना कर 34 रन बना सके. रूपम ने 12 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. अतुल ने खतरनाक गेंदबाजी करतें हुए पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. अंकित को 2 तथा इमरान शोमियो व अमित को 1-1 सफलता हाथ लगी. जवाब में खेलते हुए विलासपुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य दो विकेट खोकर 19 आवेरों में ही प्राप्त कर लिया. अमित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 28 रन बनाये. अतुल ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया. आयूष व शोमियो ने क्रमश: 16 तथा 13 रन अपनी टीम के खाते में जोड़ा. बंगाल के राजकुमार तथा अकरम को 1-1 सफता मिली. एकतरफा मुकाबले में आसाम ने बीसीकेबी को हरायाग्राउंड नंबर 2 पर खेला गया आसाम विवि तथा बीसीकेबी विवि का मैच एकतरफा साबित हुआ. आसाम ने आसानी से बीसीकेबी को 7 विकेट से पराजित कर दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीकेबी की टीम 25 ओवरों में 64 रनों पर ही ढेर हो गयी. शौमिक मोहन के 10 रनों को छोड़कर कोई बल्लेबाज दो अंकों में ंप्रवेश नहीं कर सके. पी सरकार ने 9 रन बनाये. विहलरूद्र पाल ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया. देवज्योति व सत्यदेव 2-2 विकेट झटकने में कामयाब रहे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसाम देवज्योति के नाबाद 22 तथा सैदुल के नाबाद 16 रनों के बदौलत विजयी रही. नीरज ने 12 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. स्हेहाशीष 2 तथा कुणाल ने 1 विकेट लेने में कामयाब रहे. सिद्धू-कानू विवि अगले चक्र में ग्राउंड नंबर 3 पर खेले गये मैच में सिद्धू-कान्हु विवि ने फकीर मोहन विवि को 8 विकेट से हराकर दूसरे चक्र में जगह बना लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फकीर मोहन विवि की टीम ने 33.4 ओवरों में 163 रन बनाये. शौकत राय ने सर्वाधिक 43 रनों का योगदान दिया. विष्णु बौरी 26 रन बनाने में सफल रहे. मलय बराट ने नाबाद 19 तथा शुभम दत्ता ने 18 रन जोड़े. सिद्धू-कान्हु के अरिदम ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. कशीतिश 2 विकेट झटकने में कामयाब रहे. जवाब में खेलते हुए सिद्धू-कानू की टीम ने सर्वेश्वर मोहंती के नाबाद 59 तथ दिव्यशक्ति के अर्द्धशतकीय (54) पारी की बदौलत निर्धारित लक्ष्य 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. मलय तथा सुकांत को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन