नाम के लिए खुला है डीएमसीएच में योग केंद्र

नाम के लिए खुला है डीएमसीएच में योग केंद्र योग प्रशिक्षक नदारद, चैम्बर खुलाफोटो- 27परिचय- डीएमसीएच में बंद पड़ा योग केंद्रदरभंगा. डीएमसीएच में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 2010 में ऐसे मरीजों के लिए योग कें द्र खोला गया था. इसका संचालन डीएमसीएच के ऑडिटोरियम मंंे तत्कालीन मेडिसीन के एचओडी डा. एके गुप्ता के […]
नाम के लिए खुला है डीएमसीएच में योग केंद्र योग प्रशिक्षक नदारद, चैम्बर खुलाफोटो- 27परिचय- डीएमसीएच में बंद पड़ा योग केंद्रदरभंगा. डीएमसीएच में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 2010 में ऐसे मरीजों के लिए योग कें द्र खोला गया था. इसका संचालन डीएमसीएच के ऑडिटोरियम मंंे तत्कालीन मेडिसीन के एचओडी डा. एके गुप्ता के नेतृत्व में चला. हड्डी रोग, मेडिसीन और फिजियोथेरेपी विभाग के डॉक्टर जिस रोग के उपचार मेंं असफल हो जाते, उन मरीजों का इलाज इस योग केंद्र में किया जाता था. यह देख मरीजों के मन में आशा जगी और ऐसे मरीजों की संख्या बढी. इसको लेकर केंद्र का स्थल ओपीडी के मेडिसीन विभाग के कार्यालय के बगल में चला गया. कुछ दिन औपचारिकता पूरी की गयी. इसके बाद इस कार्यालय में मात्र बोर्ड टंगे हुए हैं. लेकिन योग प्रशिक्षक नदारद हैं. यह प्रक्रिया कई सालों से यहां चला आ रहा है. इस केंद्र पर न तो जिला प्रशासन और न ही डीएमसीएच प्रशासन की नजर है. गंभीर मरीज होते थे रेफरयोग केंद्र में हड्डी, मेडिसीन और फिजीयोथेरेपी के गंभीर मरीजों को डाक्टर रेफर करते थे. इसमें गठिया, अर्थराइटिस, श्वसन संबंधी अन्य रोगों का इलाज संभव होता था. मरीज तय समय पर आते और योग प्रशिक्षक ऐसे रोगियों को तरह-तरह के योग का नुस्खे बता उनके बीमारी को ठीक कर देते थे. योग केंद्र का हालओपीडी में स्थित योग केंद्र में योग प्रशिक्षक नही ंहैं. लेकिन इस केंद्र में कुर्सी, टेबुल, बेसीन और चतुर्थ वर्गीय कर्मियेां का पुख्ता इंतजाम है. योग प्रशिक्षक भले वहां से नदारद रहते हो, लेकिन केंद्र पर योग प्रशिक्षण के बोर्ड लगे हैं. केंद्र का दरवाजा खुले रहने के कारण और चैम्बर में किसी का न देख अन्य विभाग के मरीज व परिजन यहां आराम फरमाते हैं. मरीजों को नहीं किया जाता रेफरगंभीर रोगों के इलाज के लिए अब डाक्टरों ने योग केंद्र में मरीज को रेफर करन कई सालों से बंद कर दिया है. तीन विभागों के डाक्टरों का कहना है कि जब योग प्रशिक्षक नहीं रहते है तो मरीज को परेशान क्यों करें. केंद्र विधिवत काम करने लगे तो मरीजों को फिर रेफर किया जायेगा. सात माह से मानदेय ठपयोग प्रशिक्षक के मानदेय का ऑथरिटी सिविल सर्जन होते हैं. इधर सरकार से इस मद में आवंटन राशि नहीं आने के कारण करीब सात माह से योग प्रशिक्षक का मानदेय बंद है.क्या कहते हैं सीएससीएस डा. श्रीराम सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं. वे डीपीएम से बातचीतकर जानकारी देंेगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










