तरंग प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा

तरंग प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की प्रतिभासदर, दरभंगा : संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय शहवाजपुर की ओर से मध्य विद्यालय भलुका पासवान टोल प्रांगण में गुरुवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच दर्जन से अधिक विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें सिर्फ सीआरसी के अधीन मध्य विद्यालय के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं […]
तरंग प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की प्रतिभासदर, दरभंगा : संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय शहवाजपुर की ओर से मध्य विद्यालय भलुका पासवान टोल प्रांगण में गुरुवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच दर्जन से अधिक विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसमें सिर्फ सीआरसी के अधीन मध्य विद्यालय के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से मध्य विद्यालय शहवाजपुर के मो. आतिफ एवं बालिका वर्ग से मध्य विद्यालय हरिपुर के रेशमी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं 400 मीटर दौड़ में मो. इरशाद आलम एवं हरिपुर के प्रीति कुमारी, लंबी कूद में हरिपुर के सूरज कुमार व करहटिया के सादिया सिरीन एवं ऊंची कूद में शहवाजपुर के मो. नफीस व हेना परवीन को प्रथम स्थान मिला. कार्यक्रम सीआरसी राजीव कुमार के देख-रेख में शुरु हुआ. मौके पर मो. वसीम अहमद, नरेश पासवान, एकरामुल हक, मो. शाहिद सहित शिक्षक आनंद किशोर, रुपेश कु मार व उपेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










