पटना में फल्मि सिटी का नर्मिाण कराया जायेगा : मंत्री

Updated at :17 Dec 2015 6:49 PM
विज्ञापन
पटना में फल्मि सिटी का नर्मिाण कराया जायेगा : मंत्री

पटना में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जायेगा : मंत्रीमानदेय पर मेधावी कलाकारों का होगा नियोजन कला-संगीत का बनेगा संग्रहालयफोटो संख्या- 12परिचय- दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम, प्रधान सचिव विवेक सिंह, निदेशक अरविंद ठाकुर, सत्यप्रकाश झा, जिप अध्यक्ष भोला सहनी, राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, डीएम […]

विज्ञापन

पटना में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जायेगा : मंत्रीमानदेय पर मेधावी कलाकारों का होगा नियोजन कला-संगीत का बनेगा संग्रहालयफोटो संख्या- 12परिचय- दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम, प्रधान सचिव विवेक सिंह, निदेशक अरविंद ठाकुर, सत्यप्रकाश झा, जिप अध्यक्ष भोला सहनी, राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, डीएम बाला मुरूगन डी, सिटी एसपी हरकिशोर राय व अन्य दरभंगा. कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा है कि बिहार के कलाकारों को उचित मंच मिलेगा. उन्हें गुमनामी के अंधेरों से निकालकर क्षितिज पर पहुंचाने के लिए विभाग काम कर रहा है. कलाकारों को अपनी प्रस्तुति के लिए मंच देने की शुरूआत विभाग ने कर दी है. जल्द ही पटना में फिल्म सिटी का निर्माण शुरू कराया जायेगा. फिल्म फेस्टिबल के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को मुंबइया कलाकारों के साथ खड़ा करने का मौका मिलेगा. यह बातें उन्होंने गुरुवार को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के उद्घाटन के बाद कही. दरभंगा के लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य युवा महोत्सव का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर गुमनाम रहनेवाले कलाकारों को मंच देने का प्रयास कला-संस्कृति विभाग कर रहा है. गांवों से चुनकर कलाकार जिला तक पहुंचेगे. उनकी प्रस्तुति और प्रतिभा को निखारकर राज्य से लेकर राष्ट्र स्तर पर भेजा जायेगा. इस दिशा में विभाग ने काम शुरू कर दिया है. ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए मानदेय पर जिलावार कलाकारों का नियोजन किया जायेगा ताकि कला-संस्कृति की धरोहर फले और फूले. उन्होंने मंच से घोषणा की कि जल्द ही कलाकृतियों और कलाप्रेमियों के लिए एक संग्रहालय की स्थापना की जायेगी, जहां उनके कलाकृतियां सहेजकर विभाग रखेगा. उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल खिलाडि़यों के लिए स्पोर्ट्स संग्रहालय बनाने की भी घोषणा करते हुए कहा कि अब उन्हें गुमनामी में नहीं जीने दिया जायेगा. उनको सामने लाकर विभाग उचित सम्मान और उचित जगह देने का प्रयास कर रहा है. समारोह में मौजूद विभाग के प्रधान सचिव विवेक सिंह ने कहा कि कलाकार का अहम गहना अनुशासन और शिक्षा है. यही कलाकारों को ऊंची जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. उन्होंने हर जिले में ऑडिटोरियम बनाने की बात कहते हुए कहा कि ऑडिटोरियम के ऊपरी मंजिल पर खेल, कला,संस्कृति व युवा विभाग का कार्यालय रहेगा, जहां ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी व कलाकार अधिकारियों से सीधा संपर्क कर सकेंगे. इस समारोह में खेल विभाग के निदेशक अरविंद ठाकुर ने कहा कि बिहार में खेल व खिलाडि़यों का खजाना है, जरूरत तो है बस उन्हें तरासने की. जो उन्हें विभाग मुहैया करायेगा. समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी बाला मुरूगन डी ने कहा कि हमारे अतिथि हैं आमंत्रित प्रतिभागी. इन्हें हर स्तर पर हमारा सहयोग मिलेगा. उन्हेांने कहा कि 38 जिले के प्रतिभागी यहां हिस्सा ले रहे हैं. यह हमारे लिए गौरव की बात है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कला के बिना जीवन अधूरा ही नहीं, बल्कि निष्प्राण है. इसके पूर्व अतिथियों के मंचासीन होने पर अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ, मिथिला पेंटिंग, पाग व चादर देकर अतिथियों का सम्मान किया. कार्यक्रम में स्वागत गान अनुपमा मिश्रा ने प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी विवेकानंद झा ने किया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष भोला सहनी, राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, स्पोर्ट्स विभाग के निदेशक अरविंद ठाकुर, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सत्यप्रकाश झा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन