उपलब्ध रकम होगा नैक निरीक्षण में खर्च

Updated at :17 Dec 2015 6:49 PM
विज्ञापन
उपलब्ध रकम होगा नैक निरीक्षण में खर्च

उपलब्ध रकम होगा नैक निरीक्षण में खर्चयोजना एवं मूल्यांकन समिति ने लिया निर्णय दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की योजना एवं मूल्यांकन समिति की बैठक गुरुवार को कुलपति डॉ देवनारायण झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालयीय कक्ष में हुई. बैठक के दौरान नैक टीम के आगमन को ध्यान में रखते हुए होने वाले आवश्यक […]

विज्ञापन

उपलब्ध रकम होगा नैक निरीक्षण में खर्चयोजना एवं मूल्यांकन समिति ने लिया निर्णय दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की योजना एवं मूल्यांकन समिति की बैठक गुरुवार को कुलपति डॉ देवनारायण झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालयीय कक्ष में हुई. बैठक के दौरान नैक टीम के आगमन को ध्यान में रखते हुए होने वाले आवश्यक व्यय एवं विचार- विमर्श हुआ. विचारोपरांत निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार को इस मद में एक करोड़ 62 लाख रुपये के भेजे गये प्रस्ताव के विरूद्ध आने वाली रकम तक तत्काल यूजीसी के मद में उपलब्ध रकम में से 50 लाख रुपये का अलग से खाता खुलवा कर उसमें जमा कर दिया जाये. इससे नैक निरीक्षण की तैयारी एवं निरीक्षण मद में आने वाले खर्च का व्यय किया जाये. राज्य सरकार से इस मद में रकम प्राप्त होने के बाद पुन: यूजीसी मद में जमा कर दिया जाय. इसके अलावा 17 जून की हुई बैठक की कार्यवाही को सम्पुष्ट किया गया. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ नीलिमा सिन्हा, वित्त परामर्शी राकेश कुमार मेहता,समन्वयक महाविद्यालय विकास परिषद डॉ शिवलोचन झा के अलावा संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष डॉ मीना कुमारी, डॉ चित्रधर झा, डॉ चौठी सदाय, डॉ बौआनंद झा, डॉ विद्येश्वर झा, अभियंता नरेंद्र नाथ झा एवं कुलसचिव डॉ सुरेश्वर झा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन