लालबाग ने पुपरी को तीन विकेट से हराया

लालबाग ने पुपरी को तीन विकेट से हरायादरभंगा . मिर्जापुर के गोशाला में चल रहे यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पुपरी क्लब सीतामढ़ी की टीम को सिक्सर एकादश क्रिकेट क्लब लालबाग ने तीन विकेट से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पुपरी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 […]
लालबाग ने पुपरी को तीन विकेट से हरायादरभंगा . मिर्जापुर के गोशाला में चल रहे यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पुपरी क्लब सीतामढ़ी की टीम को सिक्सर एकादश क्रिकेट क्लब लालबाग ने तीन विकेट से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पुपरी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 90 रन बनाये. इसमें सुभाष ने सर्वाधिक 20 रन बनाये. एक ही ओवर में ताबड़तोड़ पांच चौके जड़कर अपनी टीम का स्कोर 90 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लालबाग की टीम ने 14.3 ओवर में ही सात विकेट के नुकसान पर पा लिया. इसमें ओपनर आयुष ने कप्तान गोलू के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर जीत की नींव डाल दी. हालांकि इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे. आयुष ने आठ चौकों की मदद से 32 रन के सहारे टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पुपरी की ओर से सुनील ने 3.3 ओवर में महज 13 रन देकर चार विकेट झटके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










