सात माह से पेंशन की राशि लंिबत

दरभंगा : प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं बांटी जा रही है. विगत सात माह से लाभुकों का पेंशन की राशि लंबित है. माह मई में ही विभाग द्वारा वितरण कराया गया था. तब से आजतक लाभुकों को उक्त राशि का लाभ नहीं मिल पाया है. कई ऐसे लाभुक […]
दरभंगा : प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं बांटी जा रही है. विगत सात माह से लाभुकों का पेंशन की राशि लंबित है. माह मई में ही विभाग द्वारा वितरण कराया गया था. तब से आजतक लाभुकों को उक्त राशि का लाभ नहीं मिल पाया है.
कई ऐसे लाभुक हैं,जो विछाबन पर जिंदगी व मौत के बीच जूझते हुए भी पेंशन की आस लगाये बैठे हैं. वे कब स्वर्ग सिधार जायेंगे यह कहना कठिन है. कहीं तो एक ही घर में तीन सगा भाई विकलांग है, लेकिन उसकी भी चिंता किसी को नहीं कि कैसे उसका जीवन-बसर चल पायेगा. अधिकांश लाभार्थी काफी गुस्से में है. उसे शीघ्र यह राशि उपलब्ध नहीं कराया गया तो पदाधिकारी का घेराव करने पर भी उतारू हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










