प्रौद्योगिकी आधुनिक स्कूली शक्षिा के लिए आवश्यक : डॉ सिंह

प्रौद्योगिकी आधुनिक स्कूली शिक्षा के लिए आवश्यक : डॉ सिंहदरभंगा : दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोड़ के छात्रों को इंटरेक्टिव सत्र के दौरान पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक प्रोद्योगिकी शिक्षको, छात्रांे एवं विद्यालयांे के लिए शिक्षा में गुणात्मक लाने के लिए अपरिहार्य हो गया. इंटरनेट, स्मार्ट क्लासेस, मल्टी […]
प्रौद्योगिकी आधुनिक स्कूली शिक्षा के लिए आवश्यक : डॉ सिंहदरभंगा : दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोड़ के छात्रों को इंटरेक्टिव सत्र के दौरान पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक प्रोद्योगिकी शिक्षको, छात्रांे एवं विद्यालयांे के लिए शिक्षा में गुणात्मक लाने के लिए अपरिहार्य हो गया. इंटरनेट, स्मार्ट क्लासेस, मल्टी मीडिया, विडियो कान्फ्रेंसिंग और मोबाइल एप्लीकेशंस सिखने की अवधारणाओं को आत्मसात करने के लिए दिन-ब-दिन जरूरी होते जा रहे हैं. इंटेक्टिव सेशन में छात्र-छात्राओं ने डॉ सिंह से कई प्रश्न भी किये जिनका जवाब उन्होंने अपने स्कूली एवं व्यावसायिक जीवन के अनुभवों के आधार पर दिया. कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालया के प्रधानाचार्य डॉ मदन कुमार मिश्र ने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के व्यक्तियों से छात्रों के इस तरह से इंटरेक्टिव सेशन विद्यार्थियों के सोच के दायरे को विस्तृत करता है. कार्यक्रम के दूसरे भाग में दरभंगा पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के लिए कष्टमाइज्ड एसएमएस सेवा का उद्घाटन पूर्व कुलपति ने बटन दबाकर किया. इस सेवा से अभिभावकों को जुड़ी तमाम जानकारियां जैसे उनकी उपस्थिति, अनुपस्थिति, परीक्षा परिणाम और एक्स्ट्रा कैरिकूलर एक्टिविटी प्रदर्शन का लेखा जोखा एसएमएस के माध्यम से दिया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन दिव्येंदु विश्वास ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










