डीएम ने कई अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन

Updated at :16 Dec 2015 9:57 PM
विज्ञापन
डीएम ने कई अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन

डीएम ने कई अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन फोटो::::::27परिचय : प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते बीडीओ * प्रखंड परिसर में गंदगी देख बीडीओ व सीओ पर बिफड़े मनीगाछी: मानसिकता का अभाव है. पैसे का अभाव नही है. पेड़ के नीचे भी लोग साफ सुथरा कर रहते हैं. बुधवार की शाम 5 बजे जिलाधिकारी […]

विज्ञापन

डीएम ने कई अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन फोटो::::::27परिचय : प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते बीडीओ * प्रखंड परिसर में गंदगी देख बीडीओ व सीओ पर बिफड़े मनीगाछी: मानसिकता का अभाव है. पैसे का अभाव नही है. पेड़ के नीचे भी लोग साफ सुथरा कर रहते हैं. बुधवार की शाम 5 बजे जिलाधिकारी बाला मुरु गन डी ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड परिसर में सुअरों रहने एवं गंदगी देखने के बाद यह बात कही. प्रखंड के अन्य अधिकारियों पी.ओ नरेगा,एम ओ गोदाम मनेजर,सी.डी.पी.ओ,बी.इ.ओ,बी.ए.ओ को अनुपिस्थत देख एव मुख्यालय में नही रहने के बाबत ऑन द स्पॉट फोन कर प्रधान सचिव पटना को सूचित कर एक दिन का वेतन काटने को कहा. जीर्णशीर्ण अवस्था में पुराना राजस्व कचहरी को देख बिफर पड़े. सााथ ही सी.ओ को दूसरे भवन में इसे चलाने का निर्देश दिया. बाद में पी.एच.सी पहुंचकर वहां की साफ सफाई देख कर संतोष व्यक्त किया. उसके बाद रेफरल अस्पताल पहंुच कर वहां की कैम्पस को देख जिलाधिकारी प्रसन्न दिखे. बोले इतना बढिया कैंपस कहीं नहीं है. वही रेफरल अस्पताल तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा को देख इसे अविलम्ब बनवाने की बात कही. वहां प्रसव के लिए पहंुचे नवटोलिया के मरीज के परिजन आशा देवी से दवा एवं भोजन के बारे में पूछताछ की. वही मुखिया मदन कुमार यादव, विश्वनाथ सहनी ने रेफरल में एक्सरे मशीन एवं सर्जन नही होने की बात बतायी. अस्पताल में लगे खराब वाटर प्यूरीफायर को देख वे विफड़ पड़े. स्वास्थ प्रबन्धक एवं लेखापाल का एक दिन का मानदेय काटने का आदेश दिया. उसके बाद अमई गावं के अनीता देवी के घर पहुंच कर बिजली के मीटर के संबंध में पूछताछ की. जहां उन्हें बताया गया की जे.इ के द्वारा बिजली कनेक्सन के लिए 1800 रु पया लिया गया है. इस दौरान बी.डी.ओ सुभाष कुमार,सी.ओ भाष्कर कुमार मंडल को परिसर साफ सुथरा रखने का निर्देश देकर 7 बजे वापस चले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन