प्रशासन ने चलाया अतक्रिमण हटाओ अभियान

Updated at :16 Dec 2015 8:34 PM
विज्ञापन
प्रशासन ने चलाया अतक्रिमण हटाओ अभियान

प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान फोटो :26परिचय : अतिक्रमण हटाते पुलिस कर्मी बिरौल . वरीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल प्रशासन ने बुधवार को जगह-जगह अतिक्रमण मुक्त अभिायन चलाया. प्रखंड के सुपौल बस स्टैंड, सिनेमा रोड, खेबा पुलघाट, पुराना थाना चौक,हाटगाछी में सड़कों पर लगे गुमटी, मछली, सब्जी बाजार आदि के दुकानों […]

विज्ञापन

प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान फोटो :26परिचय : अतिक्रमण हटाते पुलिस कर्मी बिरौल . वरीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल प्रशासन ने बुधवार को जगह-जगह अतिक्रमण मुक्त अभिायन चलाया. प्रखंड के सुपौल बस स्टैंड, सिनेमा रोड, खेबा पुलघाट, पुराना थाना चौक,हाटगाछी में सड़कों पर लगे गुमटी, मछली, सब्जी बाजार आदि के दुकानों को हटवाया गया.अतिक्रमण मुक्त अभियान से सुपौल बाजार सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल था. जबकि कई दुकानदार प्रशासन के जाने के बाद पुन: सड़क पर अपना दुकान लगाने में अपने को पीछे नहीं रहे. वहीं हाटगाछी में टैक्सी स्टैंड के चालकों को प्राईवेट लोगों को स्थल का भाड़ा देने पर रोक लगाते हुए एसडीओ ने कहा कि इसके लिए अंचल प्रशासन के कर्मी को नियुक्त किया जायेगा. जिसे सभी टैक्सी चालक अपना चलान कटाकर उन्हें भाड़े का रुपये देंगे. मालूम हो कि सालों से सुपौल बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए शांति समिति के सदस्यों द्वारा लगातार आवाज उठाया जाता रहा है. लेकिन प्रशासन सालों से अनदेखी करती आ रही थी. गौड़ाबौराम प्रखंड निरीक्षण में आये डीएम को लोगों ने अतिक्रमण को लेकर इसकी शिकायत की थी. डीएम ने सख्त निर्देश स्थानीय प्रशासन को देते हुए अविल्व अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा. एसडीओ मो. शफीक ने बताया कि सड़क पर दुकान नहीं लगे इसके लिए सीओ सूर्य कान्त तथा पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र नारायण सिंह को आवश्यक निर्देश दिया गया है. आदेश का अवहेलना करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन