डीएम के आदेश पर डीईओ ने तोड़वाया अनशन

Updated at :16 Dec 2015 8:34 PM
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर डीईओ ने तोड़वाया अनशन

डीएम के आदेश पर डीईओ ने तोड़वाया अनशनदरभंगा : मध्य विद्यालय में एचएम पद पर पदस्थापन को लेकर चल रहा अनशन दूसरे दिन बुधवार की देर शाम डीएम के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नारायण यादव ने तोड़वाया. शिक्षक संघ के साथ हुए लिखित समझौते में पदस्थापन की कार्रवाई स्थापना लिपिक सीताराम झा की […]

विज्ञापन

डीएम के आदेश पर डीईओ ने तोड़वाया अनशनदरभंगा : मध्य विद्यालय में एचएम पद पर पदस्थापन को लेकर चल रहा अनशन दूसरे दिन बुधवार की देर शाम डीएम के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नारायण यादव ने तोड़वाया. शिक्षक संघ के साथ हुए लिखित समझौते में पदस्थापन की कार्रवाई स्थापना लिपिक सीताराम झा की जगह पर डीईओ कार्यालय के प्रधान सहायक सृष्टि नारायण झा देखेंगे. वहीं स्थापना शाखा के वरीय लिपिक पद से सीताराम झा को मुक्त कर दिया गया है. उनके पद पर अनंत नारायण झा को पदस्थापित किया गया है. इस आशय का आदेश निर्गत कर दिया गया है. वहीं पदस्थापन की कार्रवाई विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त होने के तुरंत बाद शुरु कर दिया जायेगा. इस संबंध में विभाग को मार्गदर्शन के लिए भेजे गये पत्र की प्रति भी संघ को हस्तगत करायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन