स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में एक गंभीर रुप से जख्मी

स्काॅर्पियो व बाइक की टक्कर में एक गंभीर रुप से जख्मी जख्मी बाइक सवार को पीएमसीएच किया गया रेफर हायाघाट . लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ पर चनखेरिया मोड़ के निकट बुधवार की दोपहर विपरित दिशा से आ रही स्कार्पियो और अपाचे मोटर साईिकल की टक्कर में बाईक सवार गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया़ बाईक सवार […]
स्काॅर्पियो व बाइक की टक्कर में एक गंभीर रुप से जख्मी जख्मी बाइक सवार को पीएमसीएच किया गया रेफर हायाघाट . लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ पर चनखेरिया मोड़ के निकट बुधवार की दोपहर विपरित दिशा से आ रही स्कार्पियो और अपाचे मोटर साईिकल की टक्कर में बाईक सवार गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया़ बाईक सवार युवक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी गांव के बटोही सिंह के पुत्र टिंकू सिंह (25) के रूप में हुई़ स्थानीय लोगों के मुताबिक बहेड़ी से तेज गति में आ रही स्काॅर्पियो ने बाईक सवार टिंकू सिंह को धक्का मार गम्भीर रूप से जख्मी कर दरभंगा की ओर भाग गया़ घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन व स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज हेतु डीएमसीएच ले गये,जहां डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद पीएमसीएच भेज दिया़ वहीं बाद में पहुंचे पतोर ओपी की पुलिस ने घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल को जब्त कर थाना ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










