दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के माधोपुर के मुख्य सड़क में बीती रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार मृत युवक की पहचान माधोपुर केे राजेंद्र मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र मनोज मुखिया के रुप में की गयी. परिजनों के अनुसार मनोज देरशाम मोटरसाइकिल […]
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के माधोपुर के मुख्य सड़क में बीती रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार मृत युवक की पहचान माधोपुर केे राजेंद्र मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र मनोज मुखिया के रुप में की गयी. परिजनों के अनुसार मनोज देरशाम मोटरसाइकिल से ससुराल जाने को निकला था, इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर जाकर एक पेड़ से टकरा कर बगल के गड्ढे में जा गिरा. सुबह में जब लोग शौच को निकले तो लोगों ने उसे गड्ढे में मृत पड़ा देखा. तत्काल लोगों ने बहेड़ा पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मोटरसाइकिल को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










