किसानों से अवैध उगाही की शिकायत

किसानों से अवैध उगाही की शिकायतपीडि़त ने डीएओ को सौंपा ज्ञापनबहादुरपुर, दरभंगा. किसानों से अवैध उगाही किये जाने की शिकायत जीवनपट्टी गांव निवासी फूलेश्वर सिंह के पुत्र शिव कुमार सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी से की है. बुधवार को दिये आवेदन में कहा है कि रामभद्रपुर पंचायत में किसान सलाहकार तेज कुमार पदस्थापित हैं, लेकिन […]
किसानों से अवैध उगाही की शिकायतपीडि़त ने डीएओ को सौंपा ज्ञापनबहादुरपुर, दरभंगा. किसानों से अवैध उगाही किये जाने की शिकायत जीवनपट्टी गांव निवासी फूलेश्वर सिंह के पुत्र शिव कुमार सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी से की है. बुधवार को दिये आवेदन में कहा है कि रामभद्रपुर पंचायत में किसान सलाहकार तेज कुमार पदस्थापित हैं, लेकिन उनके बदले तारालाही पंचायत के किसान सलाहकार शंभु झा के द्वारा रामभद्रपुर पंचायत के किसानों से अवैध रुप से आवेदन संग्रह किया जाता है. आवेदन के साथ अवैध राशि भी वसूली जाती है. जो राशि नहीं देते उपन किसानों का आवेदन कचड़ा में फेक दिया जाता है. इस संबंध में बीएओ चुल्हन राम ने बताया कि शंभु झा तारालाही पंचायत के सलाहकार हैं. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी आरके राय ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी. दोष सिद्ध होने पर उक्त किसान सलाहकार के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










