यूरिया लदे ट्रैक्टर को किया हाईजैक, चालक को पेड़ से बांधा

Updated at :16 Dec 2015 7:13 PM
विज्ञापन
यूरिया लदे ट्रैक्टर को किया हाईजैक, चालक को पेड़ से बांधा

यूरिया लदे ट्रैक्टर को किया हाईजैक, चालक को पेड़ से बांधाचालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज बहेड़ी. स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगदह गांव में पुलिस ने यूरिया खाद लदे हाईजेक किये गये एक ट्रैक्टर को बरामद किया. वहीं ड्राइवर को सधुआ गांव में पेड़ से बंधे होने की हालत मे छुड़ाया गया. मामले का खुलासा […]

विज्ञापन

यूरिया लदे ट्रैक्टर को किया हाईजैक, चालक को पेड़ से बांधाचालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज बहेड़ी. स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगदह गांव में पुलिस ने यूरिया खाद लदे हाईजेक किये गये एक ट्रैक्टर को बरामद किया. वहीं ड्राइवर को सधुआ गांव में पेड़ से बंधे होने की हालत मे छुड़ाया गया. मामले का खुलासा ड्राइवर के बयान से हुआ. रोसरा थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव निवासी कपटी मुखिया के पुत्र संतोष मुखिया ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह 16 दिसम्बर को भड़वारी के सौरव एजेंसी से बीआर 9डी 2959 ट्रैक्टर एवं बीआर 9 डी 3454 टेलर से 100 पैकेट यूरिया खाद लेकर अगरौल के रणवीर खाद बीज भंडार पहुंचाने जा रहा था. इसी क्रम में दुघपुरा में टेलर का धूरा क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे ठीक करा अगले दिन देर रात ट्रैक्टर लेकर अगरौल की ओर निकला. रास्ते में बेहट के पास एक टाटा विक्टा गाड़ी से दो युवक निकलकर मुझे अपनी गाड़ी में बैठा लिये. उसके बाद हमें बेहोश कर दिया और एक पेड़ से बांध दिया. जब होश आया तो शोर मचाने पर पास के एक चाय दुकानदार अशर्फी साह ने मेरी रस्सी खोली. लोगों को वे आपबीती सुनाते हुए वाहन मालिक एवं इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन के दौरान खाली ट्रैक्टर गांगदह गांव के पास से बरामद की. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष महानंद यादव ने कहा कि चालक के बयान पर काण्ड अंकित किया जा रहा है. अविलंब मामले का अनुसंधान पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन