इस्ट जोन शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने टीम रवाना

Updated at :16 Dec 2015 6:57 PM
विज्ञापन
इस्ट जोन शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने टीम रवाना

इस्ट जोन शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने टीम रवाना दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से इस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को भागलपुर की टीम रवाना हो गयी. इस टीम को विश्वविद्यालय के खले अधिकारी डॉ अजय नाथ झा ने हौसला आफजाइ करते हुए टीम को विदा […]

विज्ञापन

इस्ट जोन शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने टीम रवाना दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से इस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को भागलपुर की टीम रवाना हो गयी. इस टीम को विश्वविद्यालय के खले अधिकारी डॉ अजय नाथ झा ने हौसला आफजाइ करते हुए टीम को विदा किया. विश्वविद्यालय की ओर से शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने वाले सदस्यों में दरभंगा के सीएम साइंस अंगराज कुमार शर्मा, सीएम कॉलेज के साकेत कुमार चौधरी, बेगूसराय के जीडी कॉलेज के अर्जुन कुमार, सुधांशु रंजन, एसबीएसएस कॉलेज के सोनू निगम तथा मधुबनी के आरके कॉलेज के गौतम कुमार शामिल हैं. बतौर टीम मैनेजर सीएम साइंस कॉलेज के रंजीत कुमार झा इन 6 शतरंज खिलाडि़यों को साथ ले गये हैं. ये सभी खिलाड़ी 17-21 दिसंबर तक मैच खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन