आवास नहीं बनाने वाले लाभुक पर होगा केस

Updated at :16 Dec 2015 6:57 PM
विज्ञापन
आवास नहीं बनाने वाले लाभुक पर होगा केस

आवास नहीं बनाने वाले लाभुक पर होगा केसकुशेश्वरस्थान पूर्वी. इन्दिरा आवास सहायक एवं पर्यवेक्षकों की बैठक बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर बीडीओ राकेश रौशन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ ने कहा कि वर्ष 2011-2012 एवं 13-14,14- 2015 तक इन्दिरा आवास लाभार्थियों को दिये गये प्रथम किस्त के विरुद्ध उपलब्ध कराये गये द्वितीय किस्त […]

विज्ञापन

आवास नहीं बनाने वाले लाभुक पर होगा केसकुशेश्वरस्थान पूर्वी. इन्दिरा आवास सहायक एवं पर्यवेक्षकों की बैठक बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर बीडीओ राकेश रौशन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीडीओ ने कहा कि वर्ष 2011-2012 एवं 13-14,14- 2015 तक इन्दिरा आवास लाभार्थियों को दिये गये प्रथम किस्त के विरुद्ध उपलब्ध कराये गये द्वितीय किस्त की समीक्षा की गयी. सरकार के निर्देशानुसार मार्च 16 तक उक्त लाभार्थी को शत -प्रतिशत द्वितीय किस्त की राशि उपलब्ध करा दी जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लाभार्थियों का चयन करें जो राशि उठाव कर भवन नहीं बनाया हैं. वैसे लाभार्थी पर सर्टिफिकेट केस किया जायेगा. जिससे राशि की वसूली की जा सके. मौके पर बचन कुमार,सत्येन्द्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन