चंदनपट्टी में तरंग प्रतियोगिता आयोजित

Updated at :15 Dec 2015 9:33 PM
विज्ञापन
चंदनपट्टी में तरंग प्रतियोगिता आयोजित

चंदनपट्टी में तरंग प्रतियोगिता आयोजितफोटो संख्या- 21परिचय- दौड़ लगाती छात्राएं सदर, दरभंगा बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट संकुल स्तरीय तरंग कार्यक्रम मंगलवार को सीआरसी चंदनपट्टी की ओर से मध्य विद्यालय गौसाघाट प्रांगण में आयोजित हुआ. मौके पर बीइओ देवशरण राउत ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस दौरान बच्चों के बीच सौ, 400 मीटर की […]

विज्ञापन

चंदनपट्टी में तरंग प्रतियोगिता आयोजितफोटो संख्या- 21परिचय- दौड़ लगाती छात्राएं सदर, दरभंगा बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट संकुल स्तरीय तरंग कार्यक्रम मंगलवार को सीआरसी चंदनपट्टी की ओर से मध्य विद्यालय गौसाघाट प्रांगण में आयोजित हुआ. मौके पर बीइओ देवशरण राउत ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस दौरान बच्चों के बीच सौ, 400 मीटर की दौड़, लंबी व ऊंची कूद, क्विज, कबड्डी, वालीबॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई. 100 मीटर दौड़ में सारा हिंदी के ओम प्रकाश एवं सारामोहनपुर हिंदी के साजिया प्रवीण प्रथम स्थान पर रहे. इसी तरह 400 मीटर में मध्य विद्यालय चंदनपट्टी के रविशंकर व गौसाघाट के अन्नू कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की. क्विज में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसाडीह के मो दिलशाद अंसारी को प्रथम स्थान मिला. शब्द विन्यास में गौसाडीह के शकिब अख्तर व मध्य विद्यालय गौसा के सानिया अख्तर, संक्षेपण के लिए मध्य विद्यालय गौसाघाट के चितरंजन कुमार व लाडली कुमारी, कविता पाठ में जयकिशोर व गुडि़या, कबड्डी में मोनू कुमार, अमरजीत, लक्ष्मी कुमार एवं छात्रा वर्ग के गुडि़या, कंचन, पिंकी व रचना व वालीबॉल में गौसाघाट से दीपक, ललित, पंकज, रोहित कुमार व कल्पना, कामिनी, कोमल एवं सोनी को प्रथम स्थान मिला है. इससे पूर्व सीआरसी अनिल कुमार झा ने बीइओ को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया. मौके पर बीइओ श्री राउत ने छात्र-छात्राओं को अपना भविष्य संवारने एवं पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनने की कामना की. इस अवसर पर संजय कुमार कर्ण, राकेश कुमार, मनोज कुमार मिश्र, ममता कुमारी, सुषमा कुमारी सहित सभी शिक्षक व बीआरसी के लेखापाल अनिल कुमार व साधन सेवी जुल्फकार अहमद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन