डीजल अनुदान वितरण को ले बीडीओ ने की बैठक

Updated at :15 Dec 2015 8:12 PM
विज्ञापन
डीजल अनुदान वितरण को ले बीडीओ ने की बैठक

डीजल अनुदान वितरण को ले बीडीओ ने की बैठककिसानों की सूची तैयार करने का दिया निर्देशअनुपस्थितकर्मियों के विरद्ध होगी कार्रवाईफोटो. 31परिचय. बैठक करते बीडीओबिरौल किसानाें को ससमय रवि फसल में डीजल अनुदान वितरण को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह ने किसान सलाहकार के साथ बैठक की. बैठक में 31 दिसम्बर तक रवि फसल सिंचाई के […]

विज्ञापन

डीजल अनुदान वितरण को ले बीडीओ ने की बैठककिसानों की सूची तैयार करने का दिया निर्देशअनुपस्थितकर्मियों के विरद्ध होगी कार्रवाईफोटो. 31परिचय. बैठक करते बीडीओबिरौल किसानाें को ससमय रवि फसल में डीजल अनुदान वितरण को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह ने किसान सलाहकार के साथ बैठक की. बैठक में 31 दिसम्बर तक रवि फसल सिंचाई के लिए किसानों की सूची तैयार कर और इन किसानाें से आवेदन लेने का निर्देश दिये गये हैं. इसमें कहा गया है कि लघु, मध्यम और वृहद किसानों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया. वहीं महादलित किसानाें को सूची तैयार करने का आदेश दिया गया. किसान सलाहकारांे को कहा गया कि ऐसे महादलित किसानाें को ससमय सरकारी अनुदान मिले इसके लिए महादलित किसानाें की सूची बनायें. बीएओ रतीश चन्द्र झा ने कहा कि प्रखंड के भवानीपुर, इटवाशिवनगर,अरगा उसड़ी, देकुली जगन्नाथपुर के पंचायतों में अक्सर ऐसे महादलित लोग खेतीवाड़ी करते हैं, उन्हें चिन्हित करें. बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि पंचायत में खुले लाइसेंसी खाद दुकानाें की सूची जमा करवा दें. साथ ही इन दुकानों की जांच करते रहे. बीडीओ ने बीएओ रतीश चन्द्र झा को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी खाद दुकानाें पर नजर बनाये रखें. साथ ही दुकानों की जांच करें. सरकारी व निजी नलकूपों की जांच का आदेश देते हुए इसकी रिपोर्ट जमा करने को कहा. बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा. डीजल अनुदान बैठक में अनुपस्थित किसान सलाहकारो के विरूद्ध बीएओ कार्रवाई करेंगे. इसके लिए बीडीओ ने बीएओ को आदेश दिया है. मंगलवार को बैठक से पोखराम दक्षिणी के विकास कुमार और कृषि सम्वन्यक पवन कुमार पंडित बिना सूचना के गायब थे. बीएओ ने बताया कि दोनों कर्मियों के खिलाफ डीएम को लिखा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन