मनरेगा योजना के चयन को प्रशक्षिण शुरू

Updated at :15 Dec 2015 8:12 PM
विज्ञापन
मनरेगा योजना के चयन को प्रशक्षिण शुरू

मनरेगा योजना के चयन को प्रशिक्षण शुरू बहेड़ी. श्रम बजट एवं ग्रामीण विकास योजना के निर्माण को लेकर मंगलवार को आइपीपीइ दो कार्यक्रम के तहत मनरेगा कार्यालय में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ. इसका उदघाटन पूर्व प्रमुख चन्द्र भूषण सिंह ने दीप प्रज्वल्लित कर किया. कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए पीओ […]

विज्ञापन

मनरेगा योजना के चयन को प्रशिक्षण शुरू बहेड़ी. श्रम बजट एवं ग्रामीण विकास योजना के निर्माण को लेकर मंगलवार को आइपीपीइ दो कार्यक्रम के तहत मनरेगा कार्यालय में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ. इसका उदघाटन पूर्व प्रमुख चन्द्र भूषण सिंह ने दीप प्रज्वल्लित कर किया. कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए पीओ अल्ताफ हुसैन ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मनरेगा एवं जीविका के संयुक्त अभियान में मनरेगा योजना का चयन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के चयन कर कार्य योजना बनानी है. इसको लेकर प्रखंड प्लानिंग दल का गठन किया गया है. इसमें तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, जीविका के कम्यूनिटी मोबिलाइजर, आवास सहायक, किसान सलाहकार, आंगनवाड़ी सेविका एवं महादलित विकास मिशन के विकास मित्र को शामिल किया गया है. मौके पर जेइ शिव शंकर सिंह, अरुण यादव, प्रदीप चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन