खेत में पहुंच किसानी समस्या से रु-ब-रु हुए डीएम

Updated at :15 Dec 2015 7:39 PM
विज्ञापन
खेत में पहुंच किसानी समस्या से रु-ब-रु हुए डीएम

खेत में पहुंच किसानी समस्या से रु-ब-रु हुए डीएम पावर ग्रिड के लिए क ई प्लाटों का किया निरीक्षण फोटो- 24 परिचय- किसानों से वार्त्ता करते डीएम साथ ही निहारते डीएमबेनीपुर. खेत में खड़े डीएम बाला मुरुगन डी तथा सड़कों पर वाहनों की लगी लंबी कतार देख हतप्रभ हो दौड़े पहुंचे बलनी के किसान महेश […]

विज्ञापन

खेत में पहुंच किसानी समस्या से रु-ब-रु हुए डीएम पावर ग्रिड के लिए क ई प्लाटों का किया निरीक्षण फोटो- 24 परिचय- किसानों से वार्त्ता करते डीएम साथ ही निहारते डीएमबेनीपुर. खेत में खड़े डीएम बाला मुरुगन डी तथा सड़कों पर वाहनों की लगी लंबी कतार देख हतप्रभ हो दौड़े पहुंचे बलनी के किसान महेश मिश्र. हुआ यूं कि मंगलवार को जिलाधिकारी बाला मुरुगन डी ने अधिकारियों के साथ प्रखंड में प्रस्तावित विद्युत पावर ग्रीड स्टेशन के लिए बलनी गांव में ग्रिड के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण के लिए गये थे. वहां से लौटने के क्रम में वहां के चौर में सड़क किनारे लगे सौर ऊर्जा से संचालित एक पंप सेट तथा खेत में काम कर रहे किसानों पर नजर पड़ते ही डीएम साहब का काफिला अचानक वहां रुका. डीएम गाड़ी से उतर कर किसानों के खेत में पहुंचे एवं किसान से पंप सेट के संंबंध में विस्तार से जानकारी लेने का प्रयास किया . पर अपने सामने जिलाधिकारी को देख किसान घबरा रहे थे. उन्हें जिलाधिकारी ने कहा कि घबराये नहीं. तबतक अगल बगल के खेत में काम कर रहे कुछ किसान वहां पहुंचे. किसान महेश मिश्र से डीएम ने पहले 90 प्रतिशत अनुदान पर मिले उस सोलर पंप का जायजा लिया फिर पंप को चालू करके भी देखा. इसके बाद उन्होंने वहीं किसानों से खेतीबारी की हाल चाल जाना और कहा कि कोई परेशानी हो तो जानकारी दें. इस पर उपस्थित किसान विश्वनाथ मिश्र, हीरा मिश्र आदि ने कहा कि सर खाद बीज का अभाव है. विक्रेता मनमाना कीमत वसूल रहे हैं. डीएम ने कहा कि कहां से खरीद करते हैं कैसे देता है. इस पर किसानों ने कहा कि पवन बीज भंडार बेनीपुर एवं रजी बीज भंडार आशापुर से बीज खाद खरीद करते हैं. उसे ही सरकारी बीज भी दिया जाता है. वे 1300 रुपया बैग तो शक्तिमान यूरिया 380 में दे रहे हैं. इस पर डीएम ने विफरते हुए कहा कि अधिक पैसा ले रहा है. यूरिया का 330 रुपया निर्धारित है. डीएपी का कि तना है यह देख लेते हैं. और अधिक दाम लेनेवाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने की बात कही. इसके अलावा किसानों ने पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं करने की बात कही तो डीएम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए पैक्स का सदस्य बनाकर सबों का धान खरीद किया जायेगा. जिलाधिकारी के इस तरह के किसानों के साथ हुए सीधी वार्त्ता से किसानों का चेहरा खिल उठा. चार दिनों तक लगातार प्रशिक्षणबेनीपुर : स्थानीय कर्पूरी सभा भवन मेें मंगलवार को मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 15-16 के वार्षिक कार्य योजना एवं श्रम बजट तैयार करने के लिए आइपीपीई टॅ के माध्यम से जीविका द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ उप प्रमुख मनोज मिश्र ने किया. इस दौरान मनरेगा के पीओ विनीत कुमार झा ने कहा कि प्रखंड के 16 पंचायत के लिए 16 टीम का गठन कर आंगनबाड़ी सेविका, कृषि सलाहकार, आवास सहायक, रोजगार सेवक, विकास मित्र के प्रशिक्षक पीओ विनीत कुमार झा, जीविका के प्रखंड समन्वयक समूल हसन, क्षेत्र प्रबंधक रविशंकर, मनरेगा के जेई अनवारुल हक एवं मनोज कुमार ने दिया. यह लगातार चार दिनों तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन