बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा

बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चाआंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करेगी टीम फोटो संख्या- 19परिचय-बैठक में मौजूद अधिकारी व सदस्यगण बहादुरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित हुई. इसको लेकर बीस सूत्री सदस्यों ने बैठक की सूचना नहीं मिलने की शिकायत की. काफी मान-मनौव्वल […]
बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चाआंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करेगी टीम फोटो संख्या- 19परिचय-बैठक में मौजूद अधिकारी व सदस्यगण बहादुरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित हुई. इसको लेकर बीस सूत्री सदस्यों ने बैठक की सूचना नहीं मिलने की शिकायत की. काफी मान-मनौव्वल के बाद बैठक की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. इसमें पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय की समीक्षा की गयी. इसके साथ प्रखंड क्षेत्र के बारी-बारी से विभिन्न पहलूओं पर चर्चा का प्रस्ताव रखा गया. यह बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें फसलक्षति मुआवजा वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों का सही संचालन, जनवितरण प्रणाली में भारी अनियमितता, बिजली विभाग तथा प्रखंड क्षेत्र में लाभुकों को राशन-किरासन कार्ड का वितरण सहित कई मुद्दों पर जमकर चर्चा की गयी. सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी बैठक में दी. बीस सूत्री सदस्य उमेश सहनी ने कन्या विवाद योजना का 2013 का चेक दिखाते हुए प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा कर दिया. विपुल राय ने सवाल उठाया कि पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नहीं होता है. किसी भी केंद्रों पर 40 बच्चे उपस्थित नहीं होता है. सीडीपीओ के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर निरीक्षणी नहीं की जाती है. बीडीओ अविनाश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन टीम का गठन कर दिया. तीनों टीम अलग-अलग तिथि में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे. सदस्य रामनरेश भगत ने कहा कि बसतपुर पंचायत में 40 लाभुकों का फसल क्षति मुआवजा के लिए आवेदन किया था. उस किसानों को अभी तक वंचित रखा गया है. बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायतों में 350 किसानों का आवेदन लंबित है. इसके लिए जिला से रुपये का डिमांड मांगा गया है. कन्या विवाद योजना के लाभुकों को जनवरी माह में शिविर लगाकर चेक का वितरण किया जायेगा. बैठक में बीडीओ अविनाश कुमार, सीओ दिनेश कुमार, प्रमुख चंद्रावती देवी, सीडीपीओ शैलजा कुमारी, एमओ ज्ञानेश कुमार, बीस सूत्री सदस्य उमेश सहनी, मो मोईम, रहमत अली, विपुल राय, रामनरेश भगत, बीसीओ अमित कुमार, बीएओ चुल्हन राम, बिजली विभाग, स्वास्थ्य, सांख्यिकी पदाधिकारी सुरेश झा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










