डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Updated at :15 Dec 2015 6:51 PM
विज्ञापन
डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंपसाफ-सफाई पर दिया विशेष जोरइंदिरा आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देशफोटो- 4परिचय- निरीक्षण करते डीएम बाला मुरुगन डी व अन्यबहादुरपुर, दरभंगा जिलाधिकारी बाला मुरुगन डी ने मंगलवार को बहादुरपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सबसे पहले रामनगर आइटीआइ स्थित पावर ग्रिड स्थल का […]

विज्ञापन

डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंपसाफ-सफाई पर दिया विशेष जोरइंदिरा आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देशफोटो- 4परिचय- निरीक्षण करते डीएम बाला मुरुगन डी व अन्यबहादुरपुर, दरभंगा जिलाधिकारी बाला मुरुगन डी ने मंगलवार को बहादुरपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सबसे पहले रामनगर आइटीआइ स्थित पावर ग्रिड स्थल का निरीक्षण किया. वहां बिजली विभाग के जेई को कई दिशा निर्देश दिये. प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही सभी कार्यालय में हड़कंप मच गया. डीएम ने आरटीपीएस का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सभी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा प्रखंड, अंचल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को साफ सफाई रखने का निर्देश दिया. वहीं आरटीपीएस काउंटर एवं प्रखंड व अंचल कार्यालय में सख्त हिदायत दिया. जिलाधिकारी ने बीडीओ को इंदिरा आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में तेजी लाने, डीजल अनुदान दो दिनों के अंदर करने का सख्त निर्देश दिया. पीएचसी में डीएम ने ओटी, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, टीकाकरण आदि कमरे में पहुंचकर जायजा लिया. वहां भी सभी कर्मचारियों को साफ -सफाई सहित कई निर्देश दिये. वहीं वर्षों से मनरेगा भवन का अधूरा भवन देख जिलाधिकारी मुरुगन डी ने पीओ से इसकी विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जिला भू -अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सीओ दिनेश कुमार, बीडीओ अविनाश कुमार पीएचसी में डा आरके चौधरी, अंचल, प्रखंड व पीएचसी के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन