धावा टीम ने की फार्मा पर छापेमारी

Updated at :15 Dec 2015 3:47 AM
विज्ञापन
धावा टीम ने की फार्मा पर छापेमारी

दरभंगा : औषधि नियंत्रक (डीआइ) धावा टीम ने सोमवार को जुरावन सिंह मुहल्ला स्थित आकाश फार्मा पर छापामारी की. टीम ने लगभग दो बजे दिन में छापामारी की. चार घंटे तक चली छापेमारी अभियान में पांच सदस्यीय टीम ने मिस्ट ब्रांड की दवाएं और कई औषधि नियंत्रण के विरुद्ध पायी, जिसे जब्त किया. कई दवाओं […]

विज्ञापन

दरभंगा : औषधि नियंत्रक (डीआइ) धावा टीम ने सोमवार को जुरावन सिंह मुहल्ला स्थित आकाश फार्मा पर छापामारी की. टीम ने लगभग दो बजे दिन में छापामारी की. चार घंटे तक चली छापेमारी अभियान में पांच सदस्यीय टीम ने मिस्ट ब्रांड की दवाएं और कई औषधि नियंत्रण के विरुद्ध पायी, जिसे जब्त किया.

कई दवाओं के कागजात, दवाओं का बिल प्रस्तुत करने के लिए दुकानदार ने समय मांगा है. छापामारी टीम में औषधि निरीक्षक शिवनारायण प्रसाद, विनीता कुमारी, अरुण कुमार एवं मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल शामिल थे. आरएलए रवींद्र कुमार सिंहा के नेतृत्व में की गयी छापामारी टीम ने पांच प्रकार की दवाओं के नमूने लिये. इसमें अन्य कई दवाएं औषधि मूल्य नियंत्रण के विरुद्ध पाये गये. ऐसी दवाओं की सूची छापामारी टीम के दलों ने बनायी है.

बाजार में कई दवाएं प्रतिबंधित है, बावजूद ऐसी दवाएं बेचने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिली थी. सुलभ तरीके व उचित दवा मरीजोें को मिले इसके लिए छापामारी दल का गठन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन