नप चुनाव को लेकर 21 से नामांकन

Updated at :15 Dec 2015 3:47 AM
विज्ञापन
नप चुनाव को लेकर 21 से नामांकन

दरभंगा : बेनीपुर नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना 21 दिसंबर को जारी होगी. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन कार्य शुरू हो जायेगा. आयोग के निर्देशानुसार नामांकन सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक कराया जा सकता है. नामांकन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर तय की गयी है. नामांकन की संविक्षा […]

विज्ञापन

दरभंगा : बेनीपुर नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना 21 दिसंबर को जारी होगी. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन कार्य शुरू हो जायेगा. आयोग के निर्देशानुसार नामांकन सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक कराया जा सकता है. नामांकन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर तय की गयी है.

नामांकन की संविक्षा 29-30 दिसंबर को होगी तथा अभ्यर्थी अपना नाम 2 जनवरी 2016 तक वापस ले सकेंगे. मतदान 17 जनवरी 2016 को सुबह 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक परिषद क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कराया जायेगा. आयोग ने मतगणना की तिथि 19 जनवरी निर्धारित की है. मतगणना सुबह 8 बजे से कराया जायेगा और विजेता रहे अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी उसी दिन दिया जायेगा.

पंचायत निर्वाचन को ले प्रशिक्षण कल से
दरभंगा. पंचायत निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा को प्रशिक्षण के लिए पटना बुलाया है. आयोग ने पंचायत निर्वाचन को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में 16 से 31 दिसंबर तक भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन