आज साकार होगा सपना, चलेगी डेमू ट्रेन

Updated at :14 Dec 2015 9:53 PM
विज्ञापन
आज साकार होगा सपना, चलेगी डेमू ट्रेन

आज साकार होगा सपना, चलेगी डेमू ट्रेन दरभंगा. क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना ख्वाब 15 दिसंबर को साकार होने वाला है. रेलवे इस क्षेत्र में डेमू ट्रेन का परिचालन शुरू कर रही है. दरभंगा से जुड़े खंडों पर छह जोड़ी ट्रेनों का फिलहाल परिचालन शुरू हो रहा है. इसमें दरभंगा-समस्तीपुर व दरभंगा-मुजफ्फरपुर भाया सीतामढ़ी दो जोड़ी […]

विज्ञापन

आज साकार होगा सपना, चलेगी डेमू ट्रेन दरभंगा. क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना ख्वाब 15 दिसंबर को साकार होने वाला है. रेलवे इस क्षेत्र में डेमू ट्रेन का परिचालन शुरू कर रही है. दरभंगा से जुड़े खंडों पर छह जोड़ी ट्रेनों का फिलहाल परिचालन शुरू हो रहा है. इसमें दरभंगा-समस्तीपुर व दरभंगा-मुजफ्फरपुर भाया सीतामढ़ी दो जोड़ी व एक जोड़ी ट्रेन बिरौल व जयनगर-समस्तीपुर के बीच चलेगी. इसके लिए सांसद कीर्त्ति आजाद ने रेलवे प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा कि जनहित में इसका परिचालन तत्काल शुरू करने के लिए विभाग के पदाधिकारी को कह दिया गया है. वे क्षेत्र में आगमन के बाद इसका विधिवत उद्घाटन किया जायेगा. उन्होंने इस क्षेत्र में डेमू दिये जाने के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु के प्रति भी आभार प्रदर्शित किया है. इधर रेल यात्रियों के बीच डेमू ट्रेन में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने को लेकर शंका को देखते हुए मंडल सूत्रों का कहना है कि यह रेक आने के बाद ही स्पष्ट होगा. कारण नये रेक मिलने पर यह समस्या नहीं होगी. कारण नये रेक में शौचालय का प्रबंध रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन