अहल्या गौतम महोत्सव पर ग्रहण

कमतौल : अहल्यास्थान में अक्षय नवमी पर मनाये जाने वाले राजकीय दर्जा प्राप्त अहल्या गौतम महोत्सव विवाह पंचमी के बाद भी होगा या नहीं इसको लेकर जहां लोगों में ऊहापोह है, वहीं न्यास समिति और जिला प्रशासन के लोग भी अबतक ऊहापोह में ही हैं. इस बीच 27-29 दिसंबर को अहल्या-गौतम महोत्सव का आयोजन होगा […]
कमतौल : अहल्यास्थान में अक्षय नवमी पर मनाये जाने वाले राजकीय दर्जा प्राप्त अहल्या गौतम महोत्सव विवाह पंचमी के बाद भी होगा या नहीं इसको लेकर जहां लोगों में ऊहापोह है, वहीं न्यास समिति और जिला प्रशासन के लोग भी अबतक ऊहापोह में ही हैं.
इस बीच 27-29 दिसंबर को अहल्या-गौतम महोत्सव का आयोजन होगा या नहीं, इसकी भी चर्चा जोर पकड़ने लगी है़ विगत पांच वर्षों में कतिपय कारणों से अलग-अलग तिथि पर आयोजित होने वाले अहल्या गौतम महोत्सव को लेकर जब विभाग ही सवाल उठाकर अड़ंगा लगा रहा हो, तो लोगों के मन में कई प्रकार का सवाल उठना लाजिमी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










