गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार की चोरी की बात

Updated at :13 Dec 2015 9:08 PM
विज्ञापन
गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार की चोरी की बात

गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार की चोरी की बात अलीनगर. थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक पर शुक्रवार की रात हिन्दुस्तान जलपान गृह में एस्बेस्टस तोड़कर चोरी मामले में पूछताछ को लेकर हिरासत में लिये गये तीनों युवकों ने चोरी की घटना की बात स्वीकार कर ली है. बता दें है कि पकड़ी चौक पर हिन्दुस्तान जलपान […]

विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार की चोरी की बात अलीनगर. थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक पर शुक्रवार की रात हिन्दुस्तान जलपान गृह में एस्बेस्टस तोड़कर चोरी मामले में पूछताछ को लेकर हिरासत में लिये गये तीनों युवकों ने चोरी की घटना की बात स्वीकार कर ली है. बता दें है कि पकड़ी चौक पर हिन्दुस्तान जलपान गृह का एस्बेस्टस तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने 12 हजार नगद गायब कर दिये थे. जिसके बाद होटल के मालिक भगवान दास साहु के आवेदन पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने तत्परता दिखाते हुए शक के आधार पर समस्तीपुर जिले के चैता गांव निवासी धीरज कुमार साहु, मिल्की गांव निवासी प्रभाश कुमार एवं मुरारी कुमार को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने के क्रम में उक्त तीनों युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है. पुलिस ने बताया कि तीनों को सोमवार को जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन