श्मशान भूमि बचाने को ले बैठक

श्मशान भूमि बचाने को ले बैठक बहादुरपुर. रामनगर आइटीआइ के समीप श्मशान की भूमि को बचाने को लेकर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक की. रामविलास यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्मशान बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया. इसके साथ कई विचार विमर्श भी हुआ. श्याम भारती ने बताया कि भू-माफियाओें के […]
श्मशान भूमि बचाने को ले बैठक बहादुरपुर. रामनगर आइटीआइ के समीप श्मशान की भूमि को बचाने को लेकर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक की. रामविलास यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्मशान बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया. इसके साथ कई विचार विमर्श भी हुआ. श्याम भारती ने बताया कि भू-माफियाओें के द्वारा श्मशान भूमि को गलत तरीके से बेच दिया गया है. जबकि उक्त भूमि पर 8 गांवों के लोगों को मृत्यु के पश्चात दाह संस्कार किया जाता है. इससे स्थानीय ग्रामीणाें में आक्रोश है. श्मशान की भूमि को बचाने के लिए जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में सत्यनारायण पासवान, पप्पू पासवान, बैद्यनाथ यादव, ब्रजकिशोर यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश पासवान, देवचंद पासवान आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










