कांग्रेसजनों ने फूंका पीएम का पुतला

कांग्रेसजनों ने फूंका पीएम का पुतला फोटो- 3परिचय-पीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता.दरभंगा : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पांच लोगों पर साजिश के तहत कार्रवाई को लेकर रविवार को जिला संयोजक डा. पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने प्रधानमंत्री […]
कांग्रेसजनों ने फूंका पीएम का पुतला फोटो- 3परिचय-पीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता.दरभंगा : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पांच लोगों पर साजिश के तहत कार्रवाई को लेकर रविवार को जिला संयोजक डा. पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि रामनारायण झा ने कहा कि आजादी के समय से नेशनल हेराल्ड से कांग्रेसजनों का भावनात्मक लगाव को देखते हुए एनडीए सरकार ने साजिश की है. पूर्व मेयर अजय कुमार जालान ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उक्त केस को बंद कर दिया गया था. इसके बावजूद पुन: उसे चालू करवाना सरकार की विकृत मानसिकता का परिचायक है. इस मौके पर अब्दुलहादी सिद्दीकी रियाज अली खां, जमाल हसन, पिंकु गिरी, ललन राय, रजनीश चौबे, राज अंसारी, कमलेश चौधरी, मो. असलम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










